विश्वविद्यालय में आपसी विवाद में की जातिसूचक गाली गलौज, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Edited By meena, Updated: 02 Sep, 2019 06:13 PM

caste abusive in a mutual dispute in the university

छतरपुर विश्वविद्यालय के सहायक कुल सचिव को चपरासी द्वारा जान से मारने की धमकी और जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला सामने आया है। जहां आरोपी के खिलाफ़ सिविल लाईन थाना में एससीएटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है...

छतरपुर (राजेश चौरसिया): छतरपुर विश्वविद्यालय के सहायक कुल सचिव को चपरासी द्वारा जान से मारने की धमकी और जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला सामने आया है। जहां आरोपी के खिलाफ़ सिविल लाईन थाना में एससीएटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार 21 अगस्त को विश्वविद्यालय के सहायक कुल सचिव गौरीशंकर बरार को चपरासी रावेंद्र मिश्रा ने विश्वविद्यालय ऑफिस चेम्बर के अंदर जाकर अभद्रता, गाली-गलौच, कर जान से मारने की धमकी दी थी। विश्वविद्यालय परिसर में घटी घटना पर फरीयादी ने कहा कि शिकायत के बाद जब विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की तब कहीं मजबूरन उन्होंने आज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

PunjabKesari

रिपोर्ट के अमुसार उन्होंने कहा कि, मुझे भृत्य रावेंद्र मिश्रा से जान का खतरा बना हुआ है। इतना ही नहीं अजाक संगठन ने थाने पहुंचकर अधिकारियों से बात की और कहा कि अगर कार्रवाई नहीं होती और उक्त आरोपी को नहीं पकड़ा जाता तो वो बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!