CM कमलनाथ ने छिंदवाड़ा तो राज्यपाल आनंदीबेन ने भोपाल में किया ध्वजारोहण

Edited By Vikas kumar, Updated: 26 Jan, 2019 01:55 PM

cm kamal nath hooses flag hoisting in chhindwara

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन ने भोपाल में ध्वजारोहण किया। इस बीच उन्होंने परेड की सलामी ली और पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री कम...

भोपाल: गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन ने भोपाल में ध्वजारोहण किया। इस बीच उन्होंने परेड की सलामी ली और पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में ध्वजारोहण किया और उन्होंने भी परेड की सलामी ली। 

 

 

बता दें कि सीएम दावोस से लौटने के बाद सीधे अपने संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा पहुंचे थे। यहां उन्होंने ध्वजारोहण किया विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने नरसिंहपुर और उपाध्यक्ष हिना कांवरे ने बालाघाट में तिरंगा फहराया।

 

 

आरिफ अकील ने किया सीहोर में ध्वजारोहण 
भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री आरिफ अकील ने गणतंत्र दिवस के मौके पर सीहोर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मंत्री आरिफ अकील ने मुख्यमंत्री कमल नाथ का संदेश भी लोगों तक पहुंचाया।

PunjabKesari

 
तुलसीराम सिलावट ने खंडवा में किया ध्वजारोहण
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने गणतंत्र दिवस के मौके पर खंडवा में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ का संदेश भी लोगों तक पहुंचाया।

PunjabKesari

बाला बच्चन ने बड़वानी में किया ध्वजारोहण
गृह एवं जेल मंत्री बाला बच्चन ने गणतंत्र दिवस के मौके पर बड़वानी में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मंत्री बाला बच्चन ने मुख्यमंत्री कमल नाथ का संदेश भी लोगों तक पहुंचाया। 

PunjabKesari

जीतू पटवारी ने भी किया ध्वजा रोहण
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता जीतू पटवारी ने इंदौर के नेहरू स्टेडियम में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। एवं सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। 

PunjabKesari

चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ विजयलक्ष्मी साधौ ने गणतंत्र दिवस के मौके पर खरगोन में ध्वजारोहण किया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!