सिरोंज जनसुनवाई में एक्शन मोड में विदिशा कलेक्टर: 122 में से 75 शिकायतों का मौके पर समाधान, अफसरों को सख्त चेतावनी

Edited By Himansh sharma, Updated: 06 May, 2026 12:49 PM

collector in action 75 of 122 complaints resolved on the spot in sironj

मध्यप्रदेश के सिरोंज में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए प्रशासनिक सख्ती का संदेश दिया।

विदिशा। मध्यप्रदेश के सिरोंज में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए प्रशासनिक सख्ती का संदेश दिया। जनसुनवाई में कुल 122 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 75 का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को तय समय सीमा में हल करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों—स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, विद्युत और कृषि—द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों की समस्याएं सुनी गईं और समाधान की प्रक्रिया शुरू की गई। खास बात यह रही कि स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर ही नि:शुल्क जांच और दवा वितरण किया, वहीं आधार अपडेट और आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

PunjabKesari

कलेक्टर की सख्ती भी दिखी

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने कई मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

किसान सम्मान निधि पोर्टल समस्या का मौके पर समाधान ,नामांतरण लंबित मामले में पटवारी पर सख्त निर्देश, वेतन रोकने तक की चेतावनी,नक्शा त्रुटि और बटांकन विवाद का तत्काल निराकरण,पट्टा और पीएम आवास योजना के लाभ दिलाने के निर्देश,मंदिर का रास्ता खुलवाने और हैंडपंप लगाने के आदेश मौके पर ही जारी..

जनहित योजनाओं पर फोकस

जनसुनवाई में लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी विशेष जोर दिया गया। कई पात्र हितग्राहियों को आवास, किसान योजना और सामाजिक योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई।

PunjabKesariअधिकारियों को सख्त निर्देश

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि लंबित मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सिरोंज की जनसुनवाई ने एक बार फिर दिखा दिया कि यदि प्रशासन सक्रिय हो, तो जनता की समस्याओं का समाधान मौके पर ही संभव है। कलेक्टर की सख्ती और तत्परता से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!