Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 May, 2026 04:01 PM

धमतरीः छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सीमांकन कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में भखारा भठेली के राजस्व निरीक्षक मोहित कुमार सोनी को कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
धमतरीः छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सीमांकन कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में भखारा भठेली के राजस्व निरीक्षक मोहित कुमार सोनी को कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जिला प्रशासन से शनिवार को मिली प्रशासनिक जानकारी के अनुसार सीमांकन कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद भी कार्य पूरा नहीं किया गया। मामले में गंभीर लापरवाही सामने आने पर तहसीलदार द्वारा संबंधित राजस्व निरीक्षक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। बताया गया कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने और कार्यप्रणाली में सुधार नहीं होने पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की।
कलेक्टर ने शासन के कार्यों में लापरवाही और समय सीमा के पालन में उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप की स्थिति है तथा अन्य कर्मचारियों में भी सख्ती का संदेश गया है।