Edited By Jagdev Singh, Updated: 22 Dec, 2019 12:46 PM
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में नागरिकता संशोधन बिल पर महा मंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा ने कहा कि देश में अराजकता का माहौल ना बनाएं लोग। इसका विरोध करने का सही तरीका अपनाए लोग। देश में सभी को अपनी बात रख कर विरोध जताने का पूर्ण अधिकार है। वहीं कंप्यूटर...
रायसेन (नसीम अली): मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में नागरिकता संशोधन बिल पर महा मंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा ने कहा कि देश में अराजकता का माहौल ना बनाएं लोग। इसका विरोध करने का सही तरीका अपनाए लोग। देश में सभी को अपनी बात रख कर विरोध जताने का पूर्ण अधिकार है। वहीं कंप्यूटर बाबा ने सभी लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील की है। इस दौरान उन्होंने संत समाज की ओर से भी शांति बनाए रखने की अपील की है।
कंप्यूटर बाबा रायसेन जिले के बोरास घाट नर्मदा तट पर अवैध उत्खनन देखने पहुंचे थे। मध्यप्रदेश में नर्मदा बचाओ अभियान को लेकर कार्य कर रहे कंप्यूटर बाबा रविवार को रायसेन पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा कर एनआरसी एवं सीएसी पर भी पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी शांति का संदेश दें। यही देश के हित में है। नागरिकता कानून पर भी बाबा ने शांति बनाए रखने की अपील की है।
इस दौरान कंप्यूटर बाबा ने कहा कि देश में नया कानून लागू हुआ है अगर आपको लगता है कि नए बिल का विरोध करना चाहिए। विरोध करो पर ये तरीका ठीक नहीं है। इस तरह आग लगाना, पुलिस वालों को मारना, गाड़ियां जलाना, यह ठीक नहीं है। मैं देश की जनता से समस्त संत समाज की तरफ से कहूंगा कि शांतिपूर्वक ढंग से कार्य करें। जिससे ना खुद को और ना ही दूसरों को नुकसान पहुंचे। मैं कहना चाहता हूं कि विरोध कर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाएं पर मैं पुनः निवेदन करता हूं जिन्हें भी विरोध करना है विरोध करें पर तरीका बदलें।
कंप्यूटर बाबा ने कहा कि मारपीट करने से कुछ हल होने वाला नहीं है। मैं चैनलों के माध्यम से देश की जनता से अपील करता हूं कि शांति का परचम लहराएं और धैर्य के साथ विरोध करें। कंप्यूटर बाबा ने रविवार को यहां पत्रकारों से चर्चा में यह बात रखी। वहीं विरोध को जरूर करने पर जोर दिया है।
पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर की मुस्लिम धर्म के लोगों के साथ अन्याय हुआ है ऐसा मुस्लिम मानते हैं इस पर आप क्या कहना चाहते हैं? इस पर कंप्यूटर बाबा ने कहा कि कोई भी धर्म हो, समाज हो, यदि विरोध लगता है कि हमारे प्रति अन्याय हो रहा है तो जरूर करना चाहिए। पर विरोध का तरीका अलग होता है। यह विरोध का तरीका ठीक नहीं है। देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना ठीक नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं सारे संत समाज की तरफ से जनता जनार्दन से अपील करता हूं।