कांग्रेस और राहुल देश में भ्रम और झूठ की राजनीति कर रहे हैं: उमा भारती

Edited By Jagdev Singh, Updated: 10 Jan, 2020 12:09 PM

congress and rahul doing politics confusion lies in country uma bharti

बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने नागरिकता संशोधन काननू को लेकर प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने सीएए को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर देश में भ्रम...

पन्ना (राजेश चौरसिया): बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने नागरिकता संशोधन काननू को लेकर प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने सीएए को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर देश में भ्रम और झूठ की राजनीति करने के आरोप भी लगाए हैं। उमा भारती ने कहा, कांग्रेस और राहुल देश में भ्रम और झूठ की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने किताबों में पढ़ा है कि सोनियां गांधी के पिता मुसोलनी (तानाशाह) की सेना में थे तो हमने तो नहीं पूछा कि उनके परिवार में भी तानाशाह के गुण तो नहीं आ गए हैं।

PunjabKesari

उमा भारती ने कहा कि सोनियां गांधी यहां आईं और नागरिकता ले ली। जब हमने उनसे नहीं पूछा तो देश के लोगों से नागकिरता के बारे में क्यों पूछेंगे? यह देश, देश के हर नागरिक का है। नागरिकता संशोधन काननू से देश के किसी भी नागरिक की नागरिकता को खतरा नहीं है। उनका आरोप है कि कांग्रेस देश के मुसलमानों को बरगला रही है। कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति कर रही है।

PunjabKesari

कार्यक्रम में सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि नागरिकता देना और नहीं देना राज्यों का विषय ही नहीं होता है। नागरिकता देश की होती है प्रदेश की नहीं। यह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भी भलिभांति जानते हैं, लेकिन दुर्भाग्य से इस मानवीय विषय पर भी वे वोटों की फसल उंगाने का प्रयास कर रहें है। जो लोग बवाल कर रहे हैं। वे कभी भी मुसलमानों के शुभ.चिंतक नहीं हैं। कार्यक्रम में पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!