पनागर नगर पालिका के दोनों पदों पर कांग्रेस का कब्जा, क्रॉस वोटिंग का भी मंडरा रहा था खतरा

Edited By Devendra Singh, Updated: 09 Aug, 2022 05:12 PM

congress won panagar nagar palika

कांग्रेस ने दिलचस्प मुकाबले में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ही पदों पर जीत हासिल की है।

जबलपुर (विवेक तिवारी): पनागर नगर पालिका (panagar nagar palika) के अध्यक्ष चुनाव का मुकाबला बड़ा ही दिलचस्प रहा। यहां कांग्रेस (congress) ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ही पदों पर कब्जा कर लिया है। जिसमें कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर प्रदीप पटेल और उपाध्यक्ष के लिए महेंद्र चक्रवर्ती चुने गए है। हालांकि नगरीय चुनाव (urban body election 2022) में कांग्रेस की जीत तय मानी जा रही थी। क्योंकि कांग्रेस (congress) के पाले में 9 पार्षद विजयी हुए थे। लेकिन अध्यक्ष पद के लिए 4 दावेदार मैदान में थे। जिसको लेकर कोई आम राय नहीं बन पा रही थी। जिसके चलते अध्यक्ष चुनाव में क्रॉस वोटिंग का खतरा मंडरा रहा था। 

रोचक रहा कांग्रेस के लिए मुकाबला 

लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के दखल के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर आम सहमति बनी। जिसमें कांग्रेस (congress) ने अपनी विजय को बरकरार रखा है।चुनाव में कांग्रेस के अध्यक्ष की वोटिंग में 9 में से 8 वोट मिले जबकि कांग्रेस के प्रदीप पटेल ने भाजपा (bjp) के अध्यक्ष प्रत्याशी दीपांसु नामदेव को 1 वोट से हराया। किसी एक कांग्रेस पार्षद ने भाजपा को अपनी वोट दे दी। इसके चलते अध्यक्ष को सिर्फ 1 वोट से जीत मिली वहीं उपाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस के महेंद्र चक्रवर्ती ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुकेश वंशकार को 3 वोट से करारी शिकस्त दी।   

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!