अच्छे नंबरों में पास कराने के बदले शिक्षक ने छात्रा के पिता से मांगी 5 हजार रु., लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
Edited By meena, Updated: 03 Mar, 2023 06:39 PM

दमोह में सागर लोकायुक्त ने एक शिक्षक को 5000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है
दमोह (इम्तियाज़ चिश्ती) : दमोह में सागर लोकायुक्त ने एक शिक्षक को 5000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शिक्षक घनश्याम अहिरवार एक छात्रा को अच्छे नंबरों में पास कराने की एवज में परिजनों से 5 हजार रुपए की मांग कर रहा था। सागर लोकायुक्त ने शिक्षक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।
दमोह जिले के देवलाई गांव निवासी रामू रैकवार से उनकी बेटी को अच्छे नंबरों में पास कराने और परीक्षा में सहयोग करने की एवज में शिक्षक ने 5 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जिसके बाद रामू रैकवार ने लोकायुक्त पुलिस सागर से शिकायत की। आज आरोपी घनश्याम पिता पन्नालाल अहिरवार, अध्यापक (माध्यमिक शाला शिक्षक), शा उ मा वि नरसिंहगढ़ को नरसिंहगढ़ के सीतानगर तिराहा पर रंगे हाथों लोकायुक्त सागर टीम ने पकड़ा है।
Related Story

अपने को भी नहीं छोड़ा, PWD चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी ने कटवाई नाक, अर्शी खान रिश्वत के पैसे लेती...

चॉकलेट का लालच देकर बच्ची को सुनसान में ले गया दरिंदा, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़कर कर दी जमकर पिटाई

प्रेमानंद महाराज के पास जाने के लिए 13 साल का छात्र घर से फरार, माता-पिता के नाम छोड़ गया भावुक पत्र

MP में इस जिले में 5 मार्च की छुट्टी का ऐलान, कर्मचारियों को मिलेगा एक साथ 3 छुट्टियों का मजा

राज्यसभा चुनाव के बाद बदलेंगे समीकरण! राष्ट्रीय टीम में MP के 4-5 दिग्गजों को मिल सकती है अहम...

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर और बस की टक्कर में 5 की मौत, कई घायल

आदिवासियों को लेकर उमंग सिंघार का बड़ा बयान, अलग धर्मकोड को लेकर राष्ट्रपति से करेंगे मांग

LPG को लेकर अफवाहों से बढ़ी भीड़! सिलेंडर नहीं मिल रहा तो तुरंत इस नंबर पर करें कॉल

जनपद उपाध्यक्ष पर फायरिंग के पीछे कांग्रेस नेताओं की साजिश! फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम

हाथ में सरेआम दारु बोतल पकड़े वायरल हो गए BJP MLA,बोले- हमारा यहां आम चलता है,कोई बड़ी बात नहीं..