घर से लापता देवर भाभी के खेत में मिले शव, प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका
Edited By meena, Updated: 08 Aug, 2024 02:49 PM

मध्य प्रदेश के खरगोन में देवर भाभी के शव मिलने से हड़कंप मच गया...
खरगोन (अशोक गुप्ता) : मध्य प्रदेश के खरगोन में देवर भाभी के शव मिलने से हड़कंप मच गया। जहां ऊन थाना क्षेत्र के एक गांव में देवर और भाभी ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव उनके खेत में मिले हैं और पास में कीटनाशक की बोतल भी पड़ी मिली है। ये दोनों एक सप्ताह से घर से लापता थे। आशंका है कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों घर से भागे और बदनामी के डर से कीटनाशक पीकर जान दे दी। ऊन पुलिस मौके पर पहुंची है।

पुलिस ने बताया कि देवर-भाभी के शव बुधवार की शाम उनके ही खेत में मिले हैं। पास में कीटनाशक की बोतल भी पड़ी थी। शव दो से तीन दिन पुराने लग रहे हैं। परिजनों के अनुसार यह दोनों 31 जुलाई से घर से लापता थे।
दोनों शादीशुदा थे। देवर की दो माह पहले ही शादी हुई थी। संभवत इन्होंने कीटनाशक पीकर जान दी है। फिलहाल मर्ग कायम किया है। मामले की जांच की जा रही है। शवों का गुरुवार को पीएम कराया गया।
Related Story

CM मोहन ने किसानों को दी बड़ी राहत, खेतों में सिंचाई के पानी को लेकर किया बड़ा ऐलान

कर्ज में डूबे किसान ने मौत को लगाया गले: किश्ते न चुकाने पर ट्रैक्टर हुआ सीज, दुखी होकर की आत्महत्या

नगर पालिका में हड़कंप! सीएमओ पर गंभीर आरोप लगाकर बाबू ने की आत्महत्या, सुसाइड वीडियो आया सामने

राम विरोधियों पर बरसे कुमार विश्वास, बोले- इनकी सोच ही कमजोर, वेलेंटाइन डे पर भी बोले, प्रेम करना...

धोखेबाज प्रेमी की बीच सड़क धुनाई! लड़की बोली- कोर्ट मैरिज कराई, 4 बार ऑबर्शन कराया फिर छोड़ दिया

MBA छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रौंगटे खड़े करने वाले खुलासे, प्रेमी पीयूष ने जल्लाद बनकर...

बागेश्वरधाम में संदिग्ध हालात में 2 लोगों की मौत, जिला अस्पताल लाए गए शव

हत्या के बाद नशा किया, फिर शव से की दरिंदगी! MBA छात्रा हत्याकांड में क्लासमेट ने किए चौकाने वाले...

हेमंत कटारे ने BJP विधायक से कहा था ‘मुझे भी साथ ले चलिए’ अब दिया इस्तीफा, कांग्रेस विधायक का भी...

सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में बड़ी कार्रवाई! पुण्यानंद गिरी महाराज के आश्रम समेत कई भवनों पर चला...