मध्य प्रदेश में घने कोहरे से छाया अंधेरा, लेट हुई ट्रेने, ग्वालियर-चंबल संभाग में जीरो हुई विजीविलटी

Edited By meena, Updated: 04 Jan, 2020 05:30 PM

dense fog in madhya pradesh dark late trains

मध्य प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। घने कोहरे से आम जनजीवन के साथ साथ यातायात पर भी अतर देखने को मिल रहा है। लोग घरों में दुबके पड़े हैं। कोहरे ने प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है। दिन की विजीविलटी में कमी आई है। बिल्कुल पास खड़ा व्यक्ति भी...

भोपाल: मध्य प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। घने कोहरे से आम जनजीवन के साथ साथ यातायात पर भी अतर देखने को मिल रहा है। लोग घरों में दुबके पड़े हैं। कोहरे ने प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है। दिन की विजीविलटी में कमी आई है। बिल्कुल पास खड़ा व्यक्ति भी बमुश्किल नजर आता है। यहां आज शनिवार को सुबह साढ़े छह बजे विजीविलटी जीरो दर्ज की गई। प्रदेश के चार प्रमुख शहरों में भोपाल में महज 11 विजीविलटी होने के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दिल्ली से आने वाली अधिकांश ट्रेने देरी से चल रही हैं।

PunjabKesari

आज सुबह से ही दतिया में घना कोहरा छाया रहा। यहां दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। इसके साथ ही टीकमगढ़ में 50 मीटर से ज्यादा, भोपाल में 400 मीटर, खजुराहो में 100 मीटर, ग्वालिर में 50 से 200 मीटर, राजगढ़ में 200 से 500 मीटर, गुना में 200 से 500 मीटर, रीवा में 200 से 500 मीटर, शाजापुर में 200 से 500 मीटर, नौगांव में करीब एक किमी तक दृश्यता रही। उज्जैन, भिंड, मुरैन, सागर, धार में भी कोहरा छाया रहा। शिवपुरी में सबसे कम 5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके साथ ही रतलाम में 7.2 डिग्री, बैतूल में 7.7 डिग्री, रायसेन में 8.8 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के चार प्रमुख शहरों भोपाल में 11 डिग्री, इंदौर में 10 डिग्री, ग्वालियर में 10.8 डिग्री और जबलपुर में 14 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

PunjabKesari

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम में खास बदलाव नहीं आएगा। दिन की बजाय आज(शनिवार) रात को ठंड बढ़ जाएगी। मौसम के इतने ठंडे तेवर उत्तर से सीधी बर्फीली हवाओं के आने के कारण है। यही वजह है कि तापमान में इतनी गिरावट आई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!