अदनान सामी को पद्म श्री मिलने पर दिग्विजय सिंह ने जताई खुशी, बोले- CAA लाने की क्या जरुरत

Edited By meena, Updated: 27 Jan, 2020 10:00 AM

digvijay singh expressed happiness over adnan sami getting padma shri

सिंगर अदनान सामी को पद्म श्री मिलने पर कांग्रेस वरिष्ठ दिग्विजय सिंह ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने रविवार को भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि सामी को पद्म श्री से नवाजा...

भोपाल: सिंगर अदनान सामी को पद्म श्री मिलने पर कांग्रेस वरिष्ठ दिग्विजय सिंह ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने रविवार को भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि सामी को पद्म श्री से नवाजा जाएगा। वहीं उन्होंने सीएए को लेकर कहा यदि सरकार एक पाकिस्तानी मुस्लिम को नागरिकता दे सकती है तो फिर नागरिकता संशोधन कानून लाने की क्या जरूरत है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब मैंने अदनान सामी को नागरिकता देने की सिफारिश की थी तो मेरी आलोचना की गई थी। लेकिन अब उन्हें पद्म श्री दिया जा रहा है तो मुझे खुशी है कि उन्हें नागरिकता और पद्म श्री अवार्ड दोनों मिले। यदि सरकार एक पाकिस्तानी मुस्लिम को नागरिकता दे सकती है, तो सीएए लाने की क्या जरूरत है? इस कानून को हिंदुओं और मुसलमानों के बीच दरार पैदा करने के लिए लाया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!