वोटर लिस्ट घोटाला? दिग्विजय सिंह की फील्ड जांच में उजागर हुए 30 फर्जी नाम, अधिकारी नहीं दे पाए जवाब

Edited By Himansh sharma, Updated: 29 Nov, 2025 09:11 PM

digvijay singh s field investigation reveals 30 fake names

मकान में मौजूद ज्योतिबा फुले शाखा नवीन नगर संघ के मुख्य शिक्षक गौतम आर्य से जब सूची में दर्ज नामों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सभी नामों को पहचानने से ही इनकार कर दिया।

भोपाल। (इजहार खान): केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देश पर चल रहे मतदाता पुनरीक्षण सर्वे में गड़बड़ियों की गंभीर शिकायतों की जांच के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शनिवार को नरेला विधानसभा क्षेत्र के एक के बाद एक पोलिंग स्टेशनों पर पहुंचे। कांग्रेस नेताओं के साथ मौके पर पहुंचे दिग्विजय सिंह ने मतदान केंद्र क्रमांक 189 के मकान नंबर 70 पर जब मतदाता सूची की जांच की, तो वहां उन्हें कई संदिग्ध प्रविष्टियाँ मिलीं।

मकान में मौजूद ज्योतिबा फुले शाखा नवीन नगर संघ के मुख्य शिक्षक गौतम आर्य से जब सूची में दर्ज नामों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सभी नामों को पहचानने से ही इनकार कर दिया। मौके पर मौजूद कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के अनुसार, इस एक ही मकान में 30 फर्जी नाम दर्ज पाए गए।

जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि जिस स्थान पर दिग्विजय सिंह खड़े थे, वह वास्तव में संघ का कार्यालय है जहाँ से बीजेपी का चुनावी कार्य संचालन होता है। इससे मामले ने और भी गंभीर रूप ले लिया है।

PunjabKesariइसके बाद दिग्विजय सिंह एक अन्य केंद्र पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने बीएलओ प्रतिभा भीलवारे से लापता और संदिग्ध नामों पर सवाल पूछे, लेकिन बीएलओ उनके सवालों का संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाईं और गोलमोल जवाब देती रहीं।

दिग्विजय सिंह ने इन सारी अनियमितताओं पर उच्च स्तरीय जांच की माँग की है और कहा कि मतदाता सूची में छेड़छाड़ लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने आयोग से फील्ड में फिजिकल वेरिफिकेशन तेज और पारदर्शी ढंग से कराने की बात भी कही।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!