महेश्वर रेप पीड़िता की मदद के लिए आगे आए DMK सांसद DNV सेंथिल कुमार, दिया हरसंभव मदद का भरोसा

Edited By Devendra Singh, Updated: 13 May, 2022 12:33 PM

dmk mp dnv senthil kumar give help one lakh rupees maheswar rape victim

इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल में भर्ती महेश्वर की रेप पीड़िता की मदद के लिए तमिलनाडु के सांसद डीएनवी सेंथिल कुमार ने अस्पताल जाकर 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद की।

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में भर्ती महेश्वर की रेप पीड़ित बच्ची की मदद करने तमिलनाडु के DMK सांसद डीएनवी सेंथिल कुमार पहुंचे। उन्होंने पीड़िता के परिजनों को अस्पताल जाकर 1 लाख रुपए नगद की आर्थिक मदद दी और कहा वे बच्ची का इलाज अच्छे से अच्छे अस्पताल में कराएंगे। इसके साथ ही परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी भी उठाएंगे। उन्होंने कहा मध्य प्रदेश सरकार ने बच्ची की 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद की है। लेकिन हम उसकी और उसके परिवार की पूरी जिम्मेदारी उठाएंगे।

PunjabKesari

निर्भया जैसा है कांड: सेंथिल कुमार

DMK सांसद सेंथिल कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बच्ची की जानकारी मिली थी। जिसमें बच्ची के परिजन मदद की गुहार लगा रहे थे। ये निर्भया जैसा ही केस है। दरअसल बच्ची का पहले एमवॉय अस्पताल में प्राइमरी इलाज की कोशिश की गई। लेकिन इन्फेक्शन से पूरे शरीर में जहर फैल रहा था। इसलिए अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे एड्स जैसी जानलेवा बीमारी भी हो गई है। बच्ची डेढ़ महीने से मौत से संघर्ष कर रही है। उसके माता-पिता पहले खरगोन के अस्पताल में ले गए, फिर इंदौर के एमवॉय अस्पताल लेकर आए। लेकिन परेशानी कम नहीं हुई।

PunjabKesari

पीड़ित के परिवार के साथ है सपोर्ट: DMK सांसद

अरबिंदो हॉस्पिटल में एक ऑपरेशन और किया गया। हालत में थोड़ा सुधार है। लेकिन अभी तीन से चार ऑपरेशन और करना पड़ेंगे। तमिलनाडु की धर्मपुरी लोकसभा क्षेत्र से सांसद सेंथिल कुमार पेशे से डॉक्टर हैं। उनका कहना हैं कि बच्ची के माता-पिता मजदूरी करते हैं। उन्होने बच्ची के इलाज के लिए अपनी पुश्तैनी जमीन और गहने तक बेच दिए हैं। इसलिए हमने उनके जीवन यापन के लिए 1 लाख रुपए दिए हैं। ये बहुत दुखद घटना है। हमने बच्ची के परिवार को मोरल सपोर्ट दिया है। हम उसके परिवार के पुनर्वास के लिए पूरी मदद करेंगे। हमने बच्ची के माता पिता को आश्वस्त किया है कि भविष्य में बच्ची के इलाज के लिए उसे एम्स दिल्ली ले जाना पड़ा या तमिलनाडु आकर इलाज कराना चाहे तो मैं पूरी मदद करूंगा। दरअसल 11 साल की बच्ची के साथ 12 मार्च को वहशी दरिंदे ने क्रूरता के साथ रेप किया था।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!