गणेशोत्सव के दौरान पंडाल पर गिरी दीवार, दो महिलाओं की मौत
Edited By meena, Updated: 12 Sep, 2019 11:44 AM

सागर ज़िले में गणेशोत्सव के दौरान एक दीवार गिरने 2 महिलाओं के मौत व 4 घायल होने से खुशी का माहौल गमी में तबदील हो गया। हादसे के बाद पंडाल में चीख-पुकार मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरु हुआ...
सागर: सागर ज़िले में गणेशोत्सव के दौरान एक दीवार गिरने 2 महिलाओं के मौत व 4 घायल होने से खुशी का माहौल गमी में तबदील हो गया। हादसे के बाद पंडाल में चीख-पुकार मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरु हुआ। घटना की सूचना मिलते ही नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव पीड़ितों से मिलने पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार को मृतकों के परिवार और घायलों को राहत राशि देने का निर्देश दिया।

जानकारी के अनुसार, सागर ज़िले के बमुरा गांव में गणेश उत्सव के दौरान गणेश पंडाल में भजन-कीर्तन हो रहा था जिसमें काफी भीड़ थी। उसी दौरान पास की एक दीवार भरभरा कर ढह गई। उसके मलबे की चपेट में पूजा में शामिल कई महिलाएं आ गई। चीख़-पुकार सुनकर माहौल में अफरा-तफरी मच गई।
फौरन राहत और बचाव कार्य किया गया। मलबे में से महिलाओं को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी थी। मलबा गिरने से घायल 4 महिलाओं का इलाज किया जा रहा है।

Related Story

भाजपा नेता को पार्टी ने जारी किया नोटिस, CM से विधायक की शिकायत पर गिरी गाज

राज्य में कांग्रेस को बड़ा झटका! महिला महामंत्री ने थामा BJP का दामन, 14 महिला कार्यकर्ता भी हुईं...

वन धन योजना से बदली आदिवासी महिलाओं की तकदीर, 12 महिलाओं ने खड़ा किया करोड़ों का हर्बल साम्राज्य!

भाजपा हाईकमान ने इस महिला नेत्री को बड़ी जिम्मेदारी सौंप मोदी की बात पर लगाई मुहर, खंडेलवाल बोले-...

MP में बडा हादसा: कुआं खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी, 5 मजदूर दबे

मकान की खुदाई के दौरान मिला खजाना, चांदी के सिक्कों और रॉड से भरा कलश देखकर, लोग रह गए दंग

पूर्व गृहमंत्री का निधन श्रद्धांजलि देने पहुंचे दिग्गज नेता, मीडिया से बातचीत के दौरान हुए भावुक

ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं से मारपीट पर सख्त एक्शन, सुपरवाइजर समेत 6 कर्मचारियों पर गिरी गाज

पुलिस पर फिर गिरी गाज! थाना प्रभारी को किया निलंबित, लगा गंभीर आरोप; SP की कार्रवाई से महकमें में...

राज्य में अधिकारियों पर गिरी गाज! खाद गबन मामले में प्रभारी शाखा प्रबंधक निलंबित, मचा हड़कंप