नशे की हालत में मंदिर की दीवार पर किया पेशाब, तीन आरोपी हिरासत में

Edited By meena, Updated: 09 Feb, 2026 01:37 PM

three suspects have been taken into custody for urinating on the temple wall whi

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के मोती तबेला क्षेत्र स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में नशे की हालत में अशोभनीय हरकत करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने मंदिर की...

इंदौर (सचिन बहरानी) : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के मोती तबेला क्षेत्र स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में नशे की हालत में अशोभनीय हरकत करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने मंदिर की दीवार पर पेशाब किया, जिससे क्षेत्र के रहवासियों में आक्रोश फैल गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने बजरंग दल को सूचना दी। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद के नेता तन्नू शर्मा ने रावजी बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर तीन आरोपियों—राजा दुबे, कमल अहिरवार और अर्पित चौहान—को हिरासत में लिया है। तीनों आरोपी घटना के समय नशे की हालत में बताए जा रहे हैं।

यह मामला रावजी बाजार थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि धार्मिक भावनाएं आहत करने से जुड़े प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!