Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 Apr, 2026 10:26 AM

बुरहानपुर (राजवीर सिंह): जिले में किसानों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ने हरी झंडी दी है। कृषि व्यवस्था को नई दिशा देने की पहल करते हुए विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने रेणुका माता रोड...
बुरहानपुर (राजवीर सिंह): जिले में किसानों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ने हरी झंडी दी है। कृषि व्यवस्था को नई दिशा देने की पहल करते हुए विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने रेणुका माता रोड स्थित कृषि उपज मंडी का निरीक्षण किया और लगभग 1.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक ग्रेडिंग-क्लीनिंग प्लांट के कार्य का शुभारंभ किया। यह परियोजना किसानों को बेहतर गुणवत्ता, उचित मूल्य और पारदर्शी व्यापार व्यवस्था दिलाने में मील का पत्थर साबित होगी।
निरीक्षण के दौरान श्रीमती चिटनिस ने किसानों और व्यापारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और व्यवस्थाओं में सुधार के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस आधुनिक प्लांट में फोटोसेंसर और हाई-स्पीड कैमरों की मदद से फसलों की सफाई, ग्रेडिंग और छंटाई वैज्ञानिक तरीके से की जाएगी, जिससे उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ेगी और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच आसान होगी।
इसके साथ ही मंडी में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के लिए 20 लाख रुपये के आरओ प्लांट को मंजूरी दी गई। चिटनिस ने मंडी को “आदर्श मंडी” के रूप में विकसित करने के निर्देश देते हुए आधुनिक सुविधाओं के विस्तार का प्रस्ताव जल्द तैयार करने को कहा। इस पहल का किसानों और व्यापारियों ने स्वागत करते हुए इसे कृषि विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया।