किसानों ने धरना स्थल को ही बना दिया शादी का मंडप, आंदोलन के बीच करा दी बेटा बेटी की शादी
Edited By kirti, Updated: 19 Mar, 2021 12:34 PM

कृषि उपज मंडी करहिया में कृषि कानून बिल को लेकर किसानों का अनूठा विरोध सामने आया है। किसान नेता रामजीत सिंह ने धरना स्थल पर ही अपने बेटे के विवाह संस्कार का आयोजन किया...
रीवा(भूपेंद्र सिंह): कृषि उपज मंडी करहिया में कृषि कानून बिल को लेकर किसानों का अनूठा विरोध सामने आया है। किसान नेता रामजीत सिंह ने धरना स्थल पर ही अपने बेटे के विवाह संस्कार का आयोजन किया।

बताया जा रहा है कि रामजीत सिंह के बेटे सचिन सिंह और विष्णु दत्त सिंह की पुत्री आसमा सिंह एक दूसरे से प्रेम करते थे। जिन्होंने परिवार की सहमति से काले कृषि कानून बिल का विरोध करते हुए अनूठा विवाह किया है। जिसमें दुल्हन स्वयं बारात लेकर दूल्हे के दरबार पर आई। इतना ही नहीं तिरंगे सहित संविधान पुस्तिका को साथ में रखकर दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाई।

इसके बाद अग्नि देवता की जगह सावित्री बाई फूले और संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर को साक्षी मानकर विवाह रचा लिया। वर-वधू को आंदोलनरत किसानों ने आशीर्वाद दिया। आंदोलनरत नेता रामजीत सिंह ने बताया अपने बेटा सचिन सिंह का विवाह हिंदू रीति रिवाज से धरना स्थल पर ही संपन्न कराया है।
कृषि कानून बिल का विरोध करते हुए वह घर वापसी नहीं कर सकते हैं। जिसके लिए धरना स्थल पर ही बेटे का विवाह संस्कार पूर्ण कराकर उन्होंने सरकार को अपना संदेश भेजा है कि अब किसान अपने-अपने धर्म में किए गए संस्कारों को बगैर घर गए ही धरना स्थल से पूर्ण करेगा।
Related Story

इंस्टाग्राम दोस्ती पड़ी भारी, लड़की वालों ने जबरन बंदूक के दम पर कराया युवक से निकाह,23 वर्षीय ताहिर...

कोर्ट में रची गई शादी… फिर हुआ ऐसा खुलासा कि पुलिस भी रह गई दंग

बैंक में गिरवी रखे प्लाट पर बनाई बिल्डिंग, फ़्लैट बनाकर 50-50 लाख रूपए में बेचे, शातिर मां बेटे के...

माता-पिता की मौत के बाद बिजली विभाग ने बेटियों को भेजा 63 हज़ार का चालान

जातिगत बयानबाजी से BJP में भूचाल, बघेल के बयान पर भाजपा ने झाड़ा पल्ला, ब्राह्मण समाज ने दी आंदोलन...

IAS संतोष वर्मा पर कार्रवाई पर भड़के दामोदर यादव, बोले- सरकार एक वर्ग विशेष को दबाना चाहती है,...

शादी में हाई-वोल्टेज ड्रामा वरमाला - खाना हुआ, फेरे से पहले दुल्हन गायब, वजह जानकर चौंक जाएंगे

लुटेरी दुल्हन के बाद अब पकड़ा गया लुटेरा दूल्हा: 4 शादियों का धोखा, टीचर से उड़ाए 44 लाख!

राजा रघुवंशी मर्डर केस में अब सोनम ने किया ये काम,बोली- मैं शादी से खुश थी,राज से भाई वाला रिश्ता था

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंजाम: शादी से नाराज लड़की पक्ष ने लड़के के घर में लगाई आग