हाथ में जहर लेकर आत्महत्या की परमिशन लेने कलेक्टर के पास पहुंचे बाप-बेटी, मच गया हड़ंकप, जानिए पूरा मामला
Edited By meena, Updated: 10 Dec, 2024 06:44 PM

गुना में मंगलवार को जारी जनसुनवाई के दौरान एक परिवार आत्महत्या की अनुमति मांगने हाथ में सल्फास और तख्तियां लेकर पहुंच गया...
गुना (मिस्बाह नूर) : गुना में मंगलवार को जारी जनसुनवाई के दौरान एक परिवार आत्महत्या की अनुमति मांगने हाथ में सल्फास और तख्तियां लेकर पहुंच गया। इस दृश्य को देखकर जनसुनवाई में मौजूद अधिकारी और बाहर आवेदन देने आए लोग भी हक्के-बक्के रह गए। पूछताछ करने पर पता चला कि आत्महत्या की अनुमति मांग रहा परिवार आरोन थाना क्षेत्र के ग्राम तमेड़ी का रहने वाला है और वह जमीनी विवाद से परेशान है।
परिवार सहित आए आवेदक गुमान सिंह बंजारा ने बताया कि उसकी जमीन पर गांव के ही लोगों ने जबरिया कब्जा कर लिया है। जमीन पर अवैध कब्जा कराने में पटवारी और पुलिसकर्मियों की भूमिका भी बताई जा रही है। शिकायत में बताया गया कि आरोपियों ने हाल ही में आवेदक की बेटी नन्नीबाई को जाने से मारने का प्रयास किया है।

पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से कहा है कि उनकी जमीन उन्हें वापस दिलाई जाए या फिर आत्महत्या करने की अनुमति दी जाए। बताया जा रहा है कि कलेक्टर ने एसडीएम, तहसीलदार और पटवारी को तुरंत मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
Related Story

रिश्वत लेते रंगे हाथ कर्मचारी को पकड़ा, रिकॉर्ड सुधार के नाम पर 60 हजार रुपये मांगे थे; ACB की...

खौफनाक कदम, मां ने 3 बेटियों के साथ खाया जहर, चारों की तुरंत मौत

पूर्व कांग्रेस नेता ने फंदे पर लटक कर की आत्महत्या, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

मुझसे प्यार करते हो तो कलेक्टर से मिलो,प्रेमिका की शर्त पर प्रेमी ने लगाई जान की बाजी, UP से 600 KM...

MP में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की बेटी ने की आत्महत्या, पूरे परिवार में पसरा मातम

राज्य में नामी कारोबारी के बेटे ने की आत्महत्या! पूरे इलाके में फैली दहशत

भाजपा प्रशिक्षण शिविर में कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी से मचा सियासी बवाल, वीडियो वायरल होने पर उठे...

कांग्रेस के दिग्गज नेता और बेटे पर मामला दर्ज! लगे गंभीर आरोप; Video वायरल से मचा हड़कंप

कांग्रेस की “जल ऑडिट” रिपोर्ट ने मचाया हड़कंप, जीतू पटवारी के खुलासे से मची सनसनी, इंदौर पानी को...

रीवा कलेक्टर 42 अफसरों के साथ नॉन एसी बस से पहुंचे गांव, टिकुरी में लगाई चौपाल; दिए ये निर्देश