ग्वालियर व्यापार मेला में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, कई दुकानें जलकर खाक

Edited By meena, Updated: 30 Jan, 2023 12:21 PM

fierce fire in gwalior trade fair created panic

सोमवार सुबह ग्वालियर व्यापार मेले में आग से हड़कंप मच गया। मेला के छतरी नंबर 4 और 5 के पास आधा दर्जन से अधिक दुकान और होटल में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना पर आधा दर्जन से अधिक

ग्वालियर(अंकुर जैन): सोमवार सुबह ग्वालियर व्यापार मेले में आग से हड़कंप मच गया। मेला के छतरी नंबर 4 और 5 के पास आधा दर्जन से अधिक दुकान और होटल में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना पर आधा दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है। शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका जताई गई है।

PunjabKesari

आग लगते ही तेजी से फैल गई जिसकी चपेट में कई दुकानें आई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आगजनी की सूचना मिलते ही मेला प्राधिकरण प्रशासन भी मौके पर पहुंचा है। आग बुझाने के साथ ही बचाव कार्य मौके पर युद्ध गति से जारी है। आगजनी की इस घटना में लाखों की नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!