MP के एक और दिग्गज नेता की तबीयत बिगड़ी, पूर्व सीएम कैलाश जोशी अस्पताल में भर्ती

Edited By meena, Updated: 21 Aug, 2019 01:00 PM

former cm kailash joshi admitted to hospital

भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के निधन से प्रदेश में शोक की लहर है। वहीं, दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के एक और पूर्व सीएम कैलाश जोशी की तबीयत खराब हो गई है। जिसके बाद उन्हें भोपाल के नेशनल अस्पताल में भर्ती किया गया है...

भोपाल: भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के निधन से प्रदेश में शोक की लहर है। वहीं, दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के एक और पूर्व सीएम कैलाश जोशी की तबीयत खराब हो गई है। जिसके बाद उन्हें भोपाल के नेशनल अस्पताल में भर्ती किया गया है। कैलाश जोशी 90 साल के हैं और भाजपा के कद्दावर नेता हैं।

कैलाश जोशी पहले गैर कांग्रेसी सीएम 
1975 के आपातकाल के बाद साल 1977 में मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा भारी बहुमत से जीती थी। जिसमें 26 जून, 1977 को कैलाश जोशी मध्य प्रदेश के 9वें और पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने थे।

PunjabKesari

भोपाल से दो बार रहे सांसद
कैलाश जोशी मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रहे हैं। 2004 से 2014 तक वो भोपाल लोकसभा सीट से सांसद रहे। 2014 में तबीयत बिगड़ने के कारण उन्होंने कोई चुनाव नहीं लड़ा। 90 वर्ष के  कैलाश जोशी लगातार बीमार रहने लगे। अब उनका ज्यादातर वक्त अस्पताल में बीतता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!