Edited By Jagdev Singh, Updated: 08 Jan, 2020 06:25 PM
मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने टीकमगढ़ प्रवास पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सीएए और एनआरसी के विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कानून के बारे में बताते हुए कांग्रेस पर भी निशाना...
टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने टीकमगढ़ प्रवास पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सीएए और एनआरसी के विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कानून के बारे में बताते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा।
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। ऐसे में बीजेपी ने सरकार के इस कानून के समर्थन में अपने नेताओं को घर घर जाकर लोगों में कानून के बारे में जागरुक करने की मुहिम भी चलाई है। बीजेपी नेता लोगों से मिलकर सीएए के बारे में जानकारी दे रहे हैं। साथ ही कांग्रेस पार्टी पर निशाना भी साध रहे हैं।
सीएए और एनआरसी को लेकर बीजेपी नेता लोगों से मिल रहे हैं। वह कानून के बारे में भ्रामक जानकारी को दूर करने के लिए प्रदेश भर में लोगों से मिल रहे हैं। बैठकें कर रहे हैं, रैलियां भी निकाली जा रही हैं। इसी सिलसिले में पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह टीकमगढ़ जिले पहुंचे थे।