पुलिस से बचने के लिए नदी में कूदा जुए का आरोपी, 36 घंटे बाद मिला शव, बेटे का आरोप पुलिस ने धक्का देकर मारा

Edited By meena, Updated: 28 Mar, 2023 07:49 PM

gambling accused jumped into the river to escape from the police

मध्य प्रदेश के भिंड में पुलिस से बचने के लिए रविवार को एक जुआरी ने नदी में छलांग लगा दी तैरना न आने के कारण वह डूब गया

भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड में पुलिस से बचने के लिए रविवार को एक जुआरी ने नदी में छलांग लगा दी तैरना न आने के कारण वह डूब गया, जिसका शव पुलिस ने आज बरामद कर लिया। दूसरी ओर मृतक के बेटे का आरोप है कि उसके पिता को पुलिस ने क्वांरी नदी में धक्का देकर मारा है। बेटे का आरोप है कि पुलिस जुए का फड़ लूटने आई थी और पिस्टल से गोली चलाकर डराया धमकाया था। इसके बाद गांव में तनाव का माहौल है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक मामला रविवार का है जहां अटेर थाने की पुलिस ने मुरैना बॉर्डर से लगे रौंहदा गांव में रविवार दोपहर जुए के फड़ पर दबिश दी थी। जहां पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे दो आरोपी बचने के लिए भाग‎ गए। इनमें से एक‎ आरोपी भूरा सिंह तोमर (50) निवासी पीपरी कूट थाना नगरा, पोरसा जिला‎ मुरैना था। पुलिस ने उसका पीछा किया तो वह बचने के लिए क्वांरी नदी‎ में कूद गया। उसे तैरना नहीं आता था जिसका शव 36 घंटे बाद आज निकाला गया।

PunjabKesari

वहीं मृतक के बेटे रवि सिंह तोमर का आरोप है कि उसके पिता की हत्या की गई है। पुलिस ने धक्का देकर उसके पिता को मारा है। वह पिता के साथ अटेर आया था। बीहड़ में क्वांरी नदी के किनारे पहुंचे तो यहां फड़ लगा हुआ था। इतने में बाइक पर सिविल ड्रेस में अटेर थाने के दो जवान आए। पुलिस को देखते ही वहां भगदड़ मच गई। पुलिसवाले फड़ लूटने आए थे। उन्होंने पिता को पकड़कर उनसे पैसे छीने। जब मैंने आवाज लगाई, तो पिस्टल से फायर किया। इसी समय पिता को नदी में धक्का दे दिया। मैं डर कर वहां से भाग आया। इसके बाद पिता को तलाशा। दूसरे दिन नदी की तलहटी से पुलिस द्वारा किए फायर का खोखा भी ढूंढ निकाला। घटना के बाद मुरैना जिले के पिपरी गांव समेत आसपास के कई गांवों में हड़कंप का माहौल है। सैकड़ों लोग भिंड जमा हो गए।  मामले की गंभीरता को देखते हुए भिंड एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप भूरा सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला है। उस पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!