जंगल में मिली बच्ची की लाश, फंदा लगाकर की गई मासूम हत्या, पुलिस कर रही मामले की जांच

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 04 Aug, 2021 02:38 PM

girl s body found in forest innocent murder done by hanging

विदिशा जिले के शमशाबाद थानांतर्गत डबरी गांव के जंगल मे एक बच्ची की लाश मिली है, और घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे। बच्ची को जिला अस्पताल विदिशा पीएम के लिए भेजा गया है। जिस की कार्रवाई पीएम के बाद इसका खुलासा होगा कि बच्ची...

शमशाबाद (धर्मेंद्र प्रजापति): विदिशा जिले के शमशाबाद थानांतर्गत डबरी गांव के जंगल मे एक बच्ची की लाश मिली है, और घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे। बच्ची को जिला अस्पताल विदिशा पीएम के लिए भेजा गया है। जिस की कार्रवाई पीएम के बाद इसका खुलासा होगा कि बच्ची के साथ बलात्कार हुआ है, या नहीं आखिरकार कौन है, हत्या का आरोपी। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।

PunjabKesari, Girl's body found in forest, innocent murder done by hanging

प्रथम दृष्टया पुलिस के मुताबिक हत्या का लग रहा है। बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी लड़की जो कक्षा 6 में है। उसकी लाश जंगल मे मिली है। उसके गले मे फंदा था और पीछे से हाथ बंधे हुए थे। उसके साथ क्या हुआ है यह तो अभी नहीं पता, पर गलत काम हुआ है इसका शक है। उन्होंने बताया कि बच्ची उसकी मां 11 बजे जंगल में बड़ी लड़की के साथ करौंदा खाने जंगल गई थी। सम्भतः तभी यह बच्ची भी मां के पीछे-पीछे जंगल मे चली गई। जब मां वापस आई तब पता चला कि बच्ची घर पर नहीं है तो उसको ढूंढा गया। गांव बाले भी इकट्ठा हो गये और सब जंगल मे लड़की को ढूंढने लगे, तब बच्ची का मृत शरीर जंगल के एक पेड़ से लटका एवं हाथ बंधे हुए हालत मे मिला। पुलिस मामले में अभी कुछ कहने तैयार नहीं है। सुबह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि बच्ची की हत्या क्यों और कैसे की गई। जहां से लाश मिली है पुलिस ने उस जगह को सील कर दिया है ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!