Edited By meena, Updated: 05 Feb, 2026 03:54 PM
पिछले कुछ दिनों से सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में आम खरीददार और निवेशक असमंजस में हैं। ऐसे में अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हो और सोच में...
भोपाल : पिछले कुछ दिनों से सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में आम खरीददार और निवेशक असमंजस में हैं। ऐसे में अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हो और सोच में पड़े हैं तो आज, 5 फरवरी आपके लिए सुनहरा मौका है। आज एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट हुई है। तीन दिन के उतार चढ़ाव के बाद सोना और चांदी की कीमतों में फिर से गिरावट देखने को मिली। जहां मंगलवार को MCX पर कारोबार के दौरान सोने में करीब 6,000 रुपये और चांदी में 15,000 रुपये से ज्यादा की मजबूती दर्ज की गई थी, वहीं बुधवार को बाजार खुलते ही रुझान पलट गया। शुरुआती ट्रेड में सोना लगभग 4,000 रुपये और चांदी करीब 25,000 रुपये तक टूट गई।
24 कैरेट सोना: लगभग ₹1,59,730 प्रति 10 ग्राम (दिल्ली)
24 कैरेट (MCX औसत): करीब ₹1,49,000–₹1,53,000 प्रति 10 ग्राम (फ्यूचर्स इंडिकेटिव) दोबारा नरमी दिखी, कई शहरों में भाव ₹1.50 लाख के करीब या थोड़ा नीचे ट्रेड कर रहे हैं।
चांदी (Silver) के भाव – आज 5 फरवरी 2026
चांदी (MCX): लगभग ₹2,47,000–₹2,65,000 प्रति किलोग्राम के आसपास (वायदा/लाइव ट्रेड)
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार चांदी करीब ₹2,52,719–₹2,58,096/kg पर कारोबार करती दिखी।
सोना-चांदी दोनों में इसी सत्र में दबाव और गिरावट का रुझान देखा गया है, खासकर चांदी में तेज गिरावट दर्ज हुई है।
शेयर मार्केट में हड़कंप
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार ने भारी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स पिछले बंद 83,817.69 के मुकाबले 83,757.54 पर खुला, लेकिन शुरुआती मिनटों में ही बिकवाली का दबाव तेज हो गया। देखते ही देखते सेंसेक्स करीब 83,313 के स्तर तक फिसल गया, यानी ओपनिंग के तुरंत बाद इसमें 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी दबाव में नजर आया। 25,776 के पिछले बंद के मुकाबले निफ्टी 25,755.90 पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही 164 अंक टूटकर 25,612.90 के आसपास पहुंच गया।
ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेत
घरेलू शेयर बाजार पर वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों का साफ असर देखने को मिला। गिफ्ट निफ्टी 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ ट्रेड करता नजर आया।
एशियाई बाजारों में भी भारी दबाव रहा—
- जापान का निक्केई करीब 500 अंक टूटा
- हांगकांग का हैंगसेंग 350 अंक से ज्यादा गिरा
- दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स लगभग 180 अंक फिसल गया
इन कमजोर वैश्विक संकेतों ने भारतीय बाजार की धारणा को और कमजोर कर दिया।
ओपनिंग में टूटे दिग्गज शेयर
तेज गिरावट के बीच कई बड़े और मझोले शेयर लाल निशान में खुले। लार्जकैप सेगमेंट में IndiGo, BEL और Eternal के शेयरों में करीब 2% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप शेयरों में TIndia लगभग 8%, Dixon 5%, UPL 3% और Suzlon करीब 2% तक टूटते नजर आए। स्मॉलकैप स्टॉक्स पर भी भारी दबाव रहा, जहां Radington, Timken और MCX के शेयर 4% से 5% तक गिर गए। इसके अलावा Reliance Industries, Bajaj Finance, Adani Ports, Tata Steel और HDFC Bank जैसे दिग्गज शेयर भी शुरुआती कारोबार में रेड जोन में बने रहे।
कमोडिटी बाजार में भी तेज गिरावट
इक्विटी बाजार के साथ-साथ कमोडिटी बाजार में भी गुरुवार को भारी गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेज कमजोरी दर्ज की गई। 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी (1 किलो) अपने पिछले बंद से 24,000 रुपये से ज्यादा टूट गई, जबकि 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना करीब 2,400 रुपये तक सस्ता हो गया।