Edited By Himansh sharma, Updated: 23 Feb, 2026 11:15 AM

सोने और चांदी के निवेशकों के लिए सोमवार, 23 फरवरी 2026 का दिन बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
MP News: सोने और चांदी के निवेशकों के लिए सोमवार, 23 फरवरी 2026 का दिन बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। मध्य प्रदेश के सर्राफा बाजार ने ग्राहकों को नया अपडेट दिया है – जहाँ सोने की कीमतें स्थिर हैं, वहीं चांदी ने इस बार बड़ा झटका दिया है।
सोने की कीमतें: आज स्थिर
22 कैरेट सोना: ₹14,650 प्रति ग्राम (कल भी ₹14,650)
24 कैरेट सोना: ₹15,383 प्रति ग्राम (कल भी ₹15,383)
8 ग्राम 24 कैरेट सोना: ₹1,23,064
10 ग्राम 24 कैरेट सोना: ₹1,53,830
सोने के दाम में कोई बदलाव नहीं आया है, इसलिए अगर आप सोना खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह समान्य दिन खरीदारी के लिए ठीक रह सकता है।
चांदी का बड़ा उछाल
1 ग्राम चांदी: ₹290 (कल ₹270)
1 किलो चांदी: ₹2,90,000 (कल ₹2,70,000)
चांदी ने निवेशकों को अचानक बढ़ोतरी का झटका दिया है। अगर आप चांदी में निवेश करना चाहते हैं, तो इस तेज़ी के दिन को नजरअंदाज न करें।