Edited By Vandana Khosla, Updated: 15 May, 2026 10:03 AM

रायपुरः छत्तीसगढ़ में रायपुर समेत तीन जिलों में गुरुवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में गरज-चमक और बारिश की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने प्रदेश के कई जिलों के लिए विशेष मौसम अलर्ट जारी किया है।

जारी चेतावनी के अनुसार रायपुर, बलौदाबाजार और महासमुंद जिलों में मध्यम स्तर के गरज-चमक वाले तूफान, तेज झोंकेदार हवाएं, बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कबीरधाम, मुंगेली, बिलासपुर, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सुकमा और रायगढ़ जिलों में हल्की गरज-चमक, बारिश तथा सतही तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। वहीं, खेतों में काम कर रहे किसानों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि बिजली गिरने की घटनाएं जानलेवा साबित हो सकती हैं। यह अलर्ट आज यानी 15 मई रात 02:30 बजे तक प्रभावी रहेगा।