Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 May, 2026 02:03 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर लगभग शुरू हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन राज्य में गर्मी का अधिक असर देखने को मिलेगा। दिन और रात दोनों समय लोगों को तेज गर्मी महसूस होगी। करीब 15 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।...
भोपाल: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर लगभग शुरू हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन राज्य में गर्मी का अधिक असर देखने को मिलेगा। दिन और रात दोनों समय लोगों को तेज गर्मी महसूस होगी। करीब 15 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में प्रदेशवासियों को सावधान रहने की अपील की गई है।
इन जिलों में लू का अलर्ट
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 13 और 14 मई के लिए 15 जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान राज्य के धार, रतलाम, इंदौर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, विदिशा, सीहोर, देवास, झाबुआ, उज्जैन, अलीराजपुर, शाजापुर और नर्मदापुरम में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया हैं। इन इलाकों में दोपहर के समय गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी। जबकि तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है।
गर्मी से बचाव हेतु सलाह
गर्मी बढ़ने के साथ लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने दोपहर में लंबे समय तक धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के सूती कपड़े पहनने की अपील की है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। इसके प्रभाव से 18 मई के बाद मौसम की स्थितियों में बदलाव की उम्मीद है। जिससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। फिलहाल, लोगों को गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है।