Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 May, 2026 05:54 PM

छत्तीसगढ़ः राज्य में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई जिलों में तूफान के साथ बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन में मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान...
छत्तीसगढ़ः राज्य में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई जिलों में तूफान के साथ बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन में मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका जताई गई है। इसके चलते लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बंगाल क्षेत्र में चक्रवाती सिस्टम एक्टिव है। जिसका सीधा असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर पड़ रहा है। इसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिनों के लिए भी बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में आंधी-बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसी के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने के आसार है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।
वहीं, राज्य के बलौदाबाजार जिले में बुधवार शाम आए तेज आंधी-तूफान ने एक गरीब परिवार का आशियाना उजाड़ दिया। घटना कसडोल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बैजनाथ की है, जहां तेज हवाओं और बारिश के चलते एक कच्चा मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय घर में मौजूद दो बच्चे किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत के सरपंच और पंच मौके पर पहुंचे तथा बच्चों के लिए तत्काल राशन एवं आवश्यक सहायता की व्यवस्था की गई।
ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों के माता-पिता मजदूरी के सिलसिले में बाहर गए हुए हैं, जिसके कारण दोनों बच्चे गांव में अकेले रह रहे थे। आंधी-तूफान के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने और भोजन की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और आवास सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। ऐसे में यहां आंधी-बारिश लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। वहीं, कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।