बैतूल जिले में बारिश से नदी और नाले उफान पर, सतपुड़ा डैम के खोले गए 7 गेट, गांवों में अलर्ट जारी

Edited By Himansh sharma, Updated: 04 Aug, 2024 01:42 PM

heavy rain in betul rivers and drains are in spate

बैतूल जिले में सावन के महीने में लगातार बारिश होने से नदी नाले उफान पर चल रहे हैं।

बैतूल। (विनोद पातरिया): मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सावन के महीने में लगातार बारिश होने से नदी नाले उफान पर चल रहे हैं। तेज वर्षा से सतपुड़ा डेम सारनी में पानी की जबरदस्त आवक हो रही है। इस वजह से डेम के 7 गेट खोलने पड़ गए हैं। रविवार को सतपुड़ा डेम के 7 गेट खोल दिए गए हैं। सतपुड़ा के पहाड़ी क्षेत्रों में तीन दिनों से झमाझम बारिश का दौर जारी है। इसी बीच सतपुड़ा डेम का जलस्तर बढ़ने पर 7 गेट खोल दिए हैं। 

इससे जहां निचली नदियों के आसपास के गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। गांवों में अलर्ट जारी किया गया। सतपुड़ा डेम के 7 गेटों को 5-5 फीट की ऊंचाई पर खोलने से तवा नदी में प्रति सेकंड करीब 27 हजार 720 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। सतपुड़ा डेम के पांच गेट 2 फीट की ऊंचाई तक शनिवार से खुले रखे गए थे। रविवार को सुबह 10:30 बजे गेटों की ऊंचाई बढ़ाकर 3 फीट कर दी गई जिससे 12485 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। 11 बजे सात गेट तीन फीट की ऊंचाई तक खोले गए लेकिन पानी की आवक बढ़ने पर सुबह 11.30 बजे गेट की ऊंचाई पांच फीट कर दी गई। सात गेट से 27720 क्यूसेक पानी तवा नदी में छोड़ा जा रहा है। लगातार वर्षा जारी होने से गेटों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

PunjabKesari
सारनी क्षेत्र में बीते 24 घंटे में एक इंच बारिश रिकार्ड हुई है। इसी के साथ बारिश का आंकड़ा बढ़कर 830 मिलीमीटर पर पहुंच गया है। सीजन में सामान्य वर्षा 1500 मिलीमीटर है। सतपुड़ा डेम में 14 गेट हैं। जिसकी जल भरण क्षमता 1433 फीट है। तेज बारिश की संभावना के बीच फिलहाल डेम का लेवल 1430 फीट मेंटेन किया जा रहा है। गेट खोलने से तवा नदी में बाढ़ जैसे हालात बने रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!