Rain Alert: नए सिस्टम से फिर बदलेगा मौसम, 22 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

Edited By Himansh sharma, Updated: 18 Feb, 2026 09:29 AM

rain thunderstorm alert across mp today

मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में सक्रिय हो रहे दो चक्रवाती परिसंचरण और एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में बारिश

भोपाल: मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में सक्रिय हो रहे दो चक्रवाती परिसंचरण और एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मंगलवार रात रतलाम में हुई बारिश ने बदलाव की शुरुआत का संकेत दे दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, मंदसौर, नीमच, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं भोपाल, देवास, खरगोन, बड़वानी, सीहोर, विदिशा, सागर, दमोह, पन्ना और सतना समेत कई जिलों में बादल छाए रहने के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, सक्रिय मौसम सिस्टम के कारण प्रदेश में बादल घिरेंगे और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इसका मतलब है कि रात की ठंड अब धीरे-धीरे कम होने लगेगी, जबकि दिन का तापमान सामान्य से ऊपर बना रह सकता है।

गुरुवार तक रहेगा असर

गुरुवार को भी ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। इसके बाद मौसम सिस्टम कमजोर पड़ेगा और धीरे-धीरे आसमान साफ होने लगेगा।

फरवरी में तीसरी बार बदलेगा मिजाज

फरवरी में यह तीसरा मौका होगा जब प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। इससे पहले ओलावृष्टि और बारिश ने कई इलाकों में फसलों को नुकसान पहुंचाया था, जिसके बाद सर्वे भी कराए गए थे। अब एक बार फिर बारिश की संभावना से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

दिन में गर्मी, रात में हल्की सर्दी

प्रदेश में दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है और कई जिलों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। वहीं रात के तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। पहाड़ी इलाकों में हल्की ठंड बनी हुई है, जबकि बड़े शहरों में रातें अब पहले से कम ठंडी महसूस हो रही हैं। अगले दो दिनों तक मध्य प्रदेश में मौसम अस्थिर बना रहेगा। बारिश और तेज हवाओं के चलते किसानों और यात्रियों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!