Weather News : ठंड का नया दौर शुरू, फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में ज्यादा असर

Edited By Himansh sharma, Updated: 07 Feb, 2026 12:25 PM

mp weather update temperature to to 8 c in several cities

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का सिलसिला एक बार फिर तेज होने वाला है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का सिलसिला एक बार फिर तेज होने वाला है। मौसम विभाग ने 7 फरवरी 2026 के लिए ताज़ा पूर्वानुमान जारी करते हुए प्रदेश के कई जिलों में तापमान में बड़ी गिरावट की चेतावनी दी है। अगर आप घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो यह मौसम अपडेट आपके लिए बेहद जरूरी है।

तापमान में होगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, 7 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा, लेकिन ठंड का असर और बढ़ेगा। भिंड, डिंडौरी, रीवा, टीकमगढ़ और अंबाह जैसे शहरों में दिन का अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

वहीं रात के समय ठिठुरन ज्यादा महसूस की जाएगी। डबरा, टीकमगढ़, मुरैना, दतिया और कटनी में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे सर्द रातों का असर साफ दिखाई देगा।

बारिश की कोई संभावना नहीं

राहत की बात यह है कि 7 फरवरी को प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और दिन के समय धूप खिली रहने की उम्मीद है।

इन जिलों में चलेगी ठंडी हवा

हालांकि, बालाघाट, छिंदवाड़ा और सिवनी जैसे इलाकों में हवा की रफ्तार सामान्य से थोड़ी तेज रह सकती है। इससे सुबह और रात के समय हल्की कनकनी बनी रह सकती है।मौसम विभाग की सलाह है कि लोग सुबह-शाम गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें और ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!