बुरहानपुर में बारिश का कहर! हतनूर पुलिया डूबी, रास्ते बंद, पुलिस ने जारी किया हाई अलर्ट

Edited By Himansh sharma, Updated: 04 Jul, 2026 05:34 PM

heavy rain submerges hatnur causeway in burhanpur

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब अपना असर दिखाने लगी है।

बुरहानपुर (राजू सिंह राठौड़): मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब अपना असर दिखाने लगी है। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई तेज बारिश के कारण ग्राम हतनूर की पुलिया पर पानी का तेज बहाव शुरू हो गया, जिससे पुलिया पूरी तरह जलमग्न हो गई और आवागमन बंद करना पड़ा। सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस ने पुलिया के दोनों ओर मोर्चा संभाल लिया है और लोगों को नदी-नालों तथा जलमग्न पुल-पुलियाओं को पार नहीं करने की सख्त हिदायत दी जा रही है। हालांकि, इस बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान भी ला दी है, क्योंकि अच्छी बारिश से खरीफ फसलों की बेहतर पैदावार की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

PunjabKesariये तस्वीरें बुरहानपुर जिले के ग्राम हतनूर की हैं, जहां पहाड़ी इलाकों में लगातार हुई बारिश के बाद पुलिया पर पानी का बहाव अचानक तेज हो गया। देखते ही देखते पुलिया पूरी तरह पानी में डूब गई, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालात को देखते हुए पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पुलिया के दोनों ओर सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए लोगों को पुल पार करने से रोक दिया।

प्रशासन का कहना है कि जब तक पानी का बहाव कम नहीं हो जाता, तब तक किसी भी व्यक्ति को पुलिया पार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिकारियों की टीम लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

PunjabKesariमौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी जिले में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी जलमग्न पुल, पुलिया या नदी-नाले को पार करने का प्रयास न करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

बारिश ने जहां एक ओर जनजीवन की रफ्तार धीमी कर दी है, वहीं दूसरी ओर खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंचने से किसानों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। फिलहाल प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। यह बारिश जहां किसानों के लिए राहत लेकर आई है, वहीं आम लोगों के लिए चुनौती भी बनी हुई है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!