शिवराज के खिलाफ उनका साला, कहा- CM किसान पुत्र थे तो किसान आंदोलन क्यों

Edited By suman, Updated: 04 Nov, 2018 02:21 PM

his brother in law against shivraj said cm was a peasant son and

हाल ही में भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए मुख्यमंत्री के साले संजय सिंह मसानी प्रदेश कांग्रेस कमेटी दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। वही कार्यकर्ताओं ने भी उनका बड़ी ही गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान संजय...

भोपाल: हाल ही में भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए मुख्यमंत्री के साले संजय सिंह मसानी रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। वही कार्यकर्ताओं ने भी उनका बड़ी ही गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान संजय ने एक बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भावांतर, मंदसौर गोलीकांड, किसान आंदोलन और संबल योजना पर भी सवाल उठाए।

PunjabKesari
 

दिल्ली में कमलनाथ और सिंधिया जैसे बड़े नेताओं द्वारा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद आज पहली बार संजय सिंह पीसीसी पहुंचे। यहां उन्होंने  शेखर प्रभास के साथ कई बड़े नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने एक बार फिर अपने जीजा और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज पर हमला बोला। संजय ने कहा कि शिवराज किसान पुत्र थे तो किसान आन्दोलन क्यो हुआ। किसानों पर गोलिया क्यों चलाई गई। वही उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि भावान्तर के भंवर मे किसान फंस गया है। चुनाव के पहले संबल योजना पर सवाल उठने लगे है, लोग साफ कह रहे है कि वोट के लिये ये योजना लाई गई। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!