हिट एंड रन : कार सवार ने युवक को मारी टक्कर, विधायक पुत्र से जुड़ा है मामला, जांच में जुटी पुलिस

Edited By meena, Updated: 05 Jan, 2026 12:51 PM

hit and run a car driver hit a young man the case is linked to the son of an m

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हिंड एंड रन मामला सामने आया है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अग्रसेन धाम चौक के पास देर रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी...

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह) : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हिंड एंड रन मामला सामने आया है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अग्रसेन धाम चौक के पास देर रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

PunjabKesari

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार में दो युवक और दो युवतियां सवार थीं। दुर्घटना के बाद कार चालक सहित सभी सवार वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूत्रों का कहना है कि दुर्घटना में शामिल कार किसी विधायक के बेटे से जुड़ी बताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

PunjabKesari

वहीं हिट एंड रन की सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि फरार आरोपियों की पहचान की जा सके। कार को जब्त कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं घायल बाइक सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!