MP में छात्रावास बिजली बिल घोटाला, 40 लाख रुपए से ज्यादा डकार गए कर्मचारी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Edited By meena, Updated: 18 Feb, 2026 02:58 PM

hostel electricity bill scam in mp main accused arrested

मध्यप्रदेश के बैतूल जिला में जनजातीय कार्य विभाग के छात्रावासों के बिजली बिल भुगतान में हुए करीब 40 लाख रुपये के शासकीय गबन का पुलिस ने खुलासा करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी

बैतूल : मध्यप्रदेश के बैतूल जिला में जनजातीय कार्य विभाग के छात्रावासों के बिजली बिल भुगतान में हुए करीब 40 लाख रुपये के शासकीय गबन का पुलिस ने खुलासा करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी गणेश उईके (27) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने कारर्वाई की। प्रकरण की जांच प्रशिक्षु डीएसपी शैफा हाशमी द्वारा की जा रही थी।

जांच में सामने आया कि वर्ष 2021 से 2025 के बीच जनजातीय छात्रावासों के बिजली बिल भुगतान के दौरान आईएफएमआईएस पोटर्ल पर कियेटर और डीडीओ लॉगिन का दुरुपयोग कर फर्जी वेंडर बनाए गए। इन फर्जी वेंडरों के माध्यम से बिजली विभाग के नाम पर भुगतान दर्शाकर राशि निजी बैंक खातों में स्थानांतरित की गई। जांच में यह भी पाया गया कि एक बार वास्तविक बिजली विभाग को भुगतान किया गया तथा दूसरी बार फर्जी वेंडरों के जरिए वही राशि आरोपियों के खातों में भेज दी गई।

बैंक स्टेटमेंट और तकनीकी विश्लेषण में आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर से जुड़े खातों में लेन-देन की पुष्टि हुई है। अब तक 40 लाख 4 हजार 67 रुपये के गबन की पुष्टि हुई है, जिसमें से 5 लाख 24 हजार 182 रुपये शासकीय चालान के माध्यम से जमा कराए जा चुके हैं। इससे पूर्व सहआरोपी धर्मेंद्र वरकड़े को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी छत्रपाल मर्सकोले फरार है। पुलिस ने उसके खिलाफ भी 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर तलाश तेज कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!