इंदौर में 24 घंटे में कोरोना से 4 मौतें, कलेक्टर बोले- ये गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे

Edited By meena, Updated: 24 Jan, 2022 02:05 PM

in indore 4 deaths due to corona in 24 hours

इंदौर जिले में पिछले 24 घंटों में चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत पर कलेक्टर मनीष सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इन चारों लोगों का पहले से ही गंभीर बीमारियां का इलाज चल रहा था। इसी दौरान यह संक्रमित भी हो गए थे। कलेक्टर ने कहा कि इन सभी...

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर जिले में पिछले 24 घंटों में चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत पर कलेक्टर मनीष सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इन चारों लोगों का पहले से ही गंभीर बीमारियां का इलाज चल रहा था। इसी दौरान यह संक्रमित भी हो गए थे। कलेक्टर ने कहा कि इन सभी कैसेस में किडनी, लीवर ,ब्रेन क्लॉटिंग, हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों के कारण मौत हुई हैं। कलेक्टर ने कहा कि यह बात जरूर है कि ओमीक्रोन जैसे वेरिएंट से संक्रमित कुछ मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। अभी 240 पेशेंट विभिन्न हॉस्पिटलों में भर्ती हैं । कलेक्टर ने कहा कि अभी हॉस्पिटलों में भर्ती होने वाले संक्रमित पेशेंट की संख्या उतनी नहीं बढ़ रही है जितनी संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। फिर भी सतर्कता रखना बहुत जरूरी है।

बता दें कि आज जारी हुए कोरोना बुलेटिन की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 2665 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। वहीं 11744 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। जिसमें 8902 नेगेटिव केस दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही पॉजिटिव सैंपल की संख्या 156 है। आज 4 मौत हुई है। जिसके बाद आज तक 1409 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इंदौर में कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की संख्या बढ़कर 22964 हो गई है। जबकि 1890 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!