Edited By meena, Updated: 15 Jun, 2026 07:47 PM

मध्य प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है...
भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने चार सीनियर सुप्रिटेंडिंग इंजीनियरों (SI) के तबादले किए हैं। चारों अधिकारी प्रभारी चीफ इंजीनियर पद पर कार्यरत हैं। इस संबंध में रविवार को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक, केपीएस राणा को हटाकर आरएल वर्मा को ईएनसी की जिम्मेदारी दी गई है और केपीएस राणा को मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम में ईएनसी बनाया गया है। वही एमपीआरडीसी में प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं दे रहे गोपाल सिंह की विभाग में वापसी हुई है। इसके साथ ही एससी वर्मा को रीवा से भोपाल डिवीजन भेजा गया है। इसके अलावा भोपाल डिवीजन से संजय मस्के को राजमार्ग डिवीजन की जिम्मेदारी दी गई है।