खरगोन में युवती ने पड़ोसी पर लगाए छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप, जमकर हुआ विवाद

Edited By meena, Updated: 17 Sep, 2025 05:26 PM

in khargone a young woman accused her neighbour of molestation and assault

खरगोन जिले के भीकनगांव थाना क्षेत्र में एक भील समाज की युवती और उसके भाई के साथ नगर...

खरगोन (रामेश्वर बड़ोले) : खरगोन जिले के भीकनगांव थाना क्षेत्र में एक भील समाज की युवती और उसके भाई के साथ नगर के ही युवकों ने पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट की। मारपीट में युवती और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए भीकनगांव से खरगोन जिला अस्पताल रैफर किया गया है।

PunjabKesari

पीड़ित युवती का कहना है कि पड़ोस में ही रहने वाले युवक आए दिन उसके साथ गाली गलौज करते हैं। इसीलिए उसने स्कूल जाना भी छोड़ दिया और मजदूरी कर रही हूं। घटना वाले दिन भी हम तीनों बहनें मजदूरी कर घर लौट रहे थे, तभी प्रजापत समाज के युवकों ने उनका रास्ता रोक कर जमकर मारपीट की गई। घर जाकर जब अपने भाई को घटना की जानकारी दी तो युवकों ने उसे भी जमकर पीटा। साथ ही आए दिन उससे छेड़खानी भी की जाती है। युवक उसका दुपट्टा खींचते हैं और पीठ से बैड टच करते हैं।

वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। युवती और उसके भाई का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। मामले की विवेचना की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ करवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!