Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 Sep, 2026 05:43 PM

इंदौरः मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी की अचानक तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल, कल यानी 19 सितंबर को राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम होना है। इसी संबंध में कांग्रेस के मध्यप्रदेश के प्रभारी...
इंदौरः मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी की अचानक तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल, कल यानी 19 सितंबर को राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम होना है। इसी संबंध में कांग्रेस के मध्यप्रदेश के प्रभारी हरीश चौधरी ने शुक्रवार सुबह पत्रकार वार्ता बुलाई। लेकिन, इससे कुछ घंटें पहले ही वह अचानक बीमार हो गए थे। हरीश चौधरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद कांग्रेस की चिंता अचानक बढ़ गई।
जानकारी के अनुसार, कल यानी 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम प्रस्तावित है। छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस के मध्यप्रदेश के प्रभारी हरीश चौधरी ने शुक्रवार सुबह पत्रकार वार्ता बुलाई। इससे पहले ही वह अचानक बीमार हो गए। आनन-फानन में हरीश चौधरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। जिसके बाद उन्हें घर वापिस भेज दिया गया। हांलाकि उनका स्वाथ्य बिल्कुल ठीक नहीं है। इसके बावजूद हरीश चौधरी प्रेस वार्ता में भी शामिल हुए। वहीं, राहुल गांधी के कार्यक्रम के ठीक पहले प्रदेश प्रभारी के बीमार हो जाने से कांग्रेस की चिंता बढ़ गई।
प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने उनके स्वास्थ्य पर चिंता भी जाहिर की थी। पत्रकार वार्ता में हरीश चौधरी आए जरूर पर वे पूरी तरह स्वस्थ नहीं दिखे। राहुल गांधी के कार्यक्रम के ऐन पहले प्रदेश प्रभारी की अस्वस्थता से कांग्रेस की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।