अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकट का भंडाफोड़, 3 विदेशी युवतियों सहित 6 लोगों को किया गिरफ्तार

Edited By Jagdev Singh, Updated: 22 Jan, 2020 11:57 AM

international bust 6 people 3 foreign women arrest

मध्य प्रदेश में क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकट का भंड़ाफोड़ किया है। तीन विदेशी युवतियों सहित चार महिला एवं दो ग्राहकों समेत 6 आरोपियों को संदेहास्पद स्थिति में गिरफ्तार किया गया है। 21 जनवरी 2020 को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/पुलिस...

भोपाल (इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश में क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकट का भंड़ाफोड़ किया है। तीन विदेशी युवतियों सहित चार महिला एवं दो ग्राहकों समेत 6 आरोपियों को संदेहास्पद स्थिति में गिरफ्तार किया गया है। 21 जनवरी 2020 को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक भोपाल रेंज आदर्श कटियार तथा उप पुलिस महानिरीक्षक भोपाल शहर इरशाद वली व्दारा संगठित अपराध एवं माफिया गिरोहों के विरूद्ध कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में क्राइम ब्रांच भोपाल व्दारा को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि म.न.सी 106 इन्द्र विहार कालोनी एयरपोर्ट रोड भोपाल मे साजिद हुसैन खान पिता सलीमुद्दीन खान व उसकी पत्नी 15-20 दिन से किराए पर रहने आए हैं और जो अनैतिक देह व्यापार का काम कर रहे हैं। पैसों का लेनदेन कर मनचाही लड़कियां देह व्यापार हेतु उपलब्ध करवाई जाती हैं।

मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच भोपाल व्दारा सूचना तस्दीक उपरांत दबिश देकर 4 युवतियां तथा 2 ग्राहको को संदेहस्पद स्थिति में पकड़ा। आरोपियों को हिरासत में लेकर धारा 3,4,5 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

शबीना थापा पति शाजिद हुसैन आयु 32 साल निवासी ग्राम चडी पुरा थाना ढोलाहार जिला साऊथ चौबीस परगना बेस्ट बंगाल। काजोल परिहार पिता प्रकाश परिहार आयु 22 साल निवासी वार्ड न. 2 इनार्वा सनसारी नेपाल। शाजिद हुसैन खान पिता सलीमउद्दीन आयु 27 साल निवासी ग्राम चडीपुरा थाना ढोलाहार, जिला साऊथ चौबीस परगना बेस्ट बंगाल। माया तामंग पिता राकेश तामंग आयु 21 साल निवासी चितवन वार्ड क्र 7 जिला नारायणी नेपाल है। रामकिशोर मीना पिता चिरंजीलाल मीना आयु 38 साल निवासी म. न. 38 राजेन्द्र नगर निशांत विहार कालोनी सतना थाना सिटी कोतवाली जिला सतना मध्य प्रदेश। सुलतोनोवा पिता सकनोजा चरहोडोना उम्र 31 साल निवासी उज्बेकिस्तान।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!