11 hours ago
12 hours ago
1 day ago
2 days ago
3 days ago
4 days ago
5 days ago
6 days ago
7 days ago
8 days ago
Thursday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
हाथ में डंडा थामे सड़क पर निकले SDM, काली माता विसर्जन में निभाई पुलिस अफसर की भूमिका
Edited By Vikas kumar, Updated: 15 Oct, 2019 11:45 AM
अभी तक आपने पुलिसकर्मियों के हाथ पर डंडा देखा होगा, लेकिन अब एक ऐसी तस्वीर सामने आई है। जब कानून और व्यवस्था को संभालने के लिए SDM ने खुद पुलिस कर्मियों के साथ डंडा थामकर...
जबलपुर (विवेक तिवारी): अभी तक आपने पुलिसकर्मियों के हाथ पर डंडा देखा होगा, लेकिन अब एक ऐसी तस्वीर सामने आई है। जब कानून और व्यवस्था को संभालने के लिए SDM ने खुद पुलिस कर्मियों के साथ डंडा थामकर व्यवस्था संभालने के लिए खड़े हो गए। वह रात से लेकर सुबह तक पुलिसकर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लॉ एंड ऑर्डर को कंट्रोल करते रहे। ये तस्वीरें जिसने भी देखी उसने यही कहा कि ऐसे अफसर के रहते कानून व्यवस्था कभी नहीं बिगड़ सकती। भीड़ के बीचों बीच चलने वाले ये अफसर SDM आशीष पांडे हैं, जो जबलपुर के गोरखपुर संभाग का कार्यभार संभाल रहे हैं। जबलपुर में पड़ाव वाली मां काली माता के विसर्जन पर प्रशासन के हाथ-पांव फूलने लगते हैं। इनका विसर्जन शरद पूर्णिमा को किया जाता है, पिछली बार विसर्जन के दौरान आगजनी की भी घटना हुई थी। जिसके बाद से विसर्जन को लेकर खासे इंतजाम पुलिस और प्रशासन के द्वारा किए जाते हैं। इस बार शरद पूर्णिमा में सुबह 5:00 बजे काली माता का भटौली कुंड में विसर्जन होना था। इस विसर्जन को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी की थी। पुलिस बल के साथ-साथ प्रशासन की पूरी टीम इस विसर्जन को शांतिपूर्वक कराने के लिए जुटी हुई थी। लगभग 5 हजार बल विसर्जन के लिए जुटा हुआ था, क्योंकि भटौली कुंड गोरखपुर में ही आता है इसलिए शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी एसडीएम गोरखपुर आशीष पांडे के हाथ थी। काली माता के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित करके पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में किस तरह से शांतिपूर्वक विसर्जन कराया जाए, इसकी रूपरेखा का निर्माण एसडीएम आशीष पांडे ने किया। एसडीएम आशीष पांडे उस वक्त अपनी कार्य योजना को अंजाम दे रहे थे, और व्यवस्थाओं में जुटे हुए थे। जबकि मध्य प्रदेश के तहसीलदार और नायब तहसीलदार हड़ताल पर थे। आशीष पांडे रात 9:00 से लेकर सुबह 6:00 बजे तक रामपुर से लेकर भटौली कुंड की व्यवस्थाओं का संचालन कर रहे थे। एक वक्त ऐसा भी आया जब वे हाथ में डंडा थामे आगे आगे व्यवस्थाओं का संचालन करते नजर आए। अक्सर ऐसी तस्वीरें कम ही नजर आती हैं। जब कोई एसडीएम हाथ में डंडा लेकर सुरक्षा व्यवस्था में भी लग जाए लेकिन जब इच्छा शक्ति की बात होती है तो कोई भी अफसर सब कुछ करने के लिए तैयार हो जाता है उसके बदले बस शहर में अमन और चैन होना चाहिए एसडीएम आशीष पांडे ने ठीक वैसा ही किया जब उनके हाथ में डंडा था में पुलिस बल के साथ वे आगे बढ़ते रहे और लाखों की भीड़ के बीच काली माता का विसर्जन भी कराया।
CRPF में असिस्टेंट कमांडेंट रह चुके हैं आशीष... आशीष पांडे के हाथ में डंडा देख कर कुछ लोगों को आश्चर्य जरूर लगा। लेकिन असल बात यह है कि आशीष पांडे CRPF में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर भी रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने बेहतरीन पुलिसिंग के गुण को भी सीखा है और उन गुणों का इस्तेमाल जब जबलपुर में करने की बारी आई तो उन्होंने एक बार फिर डंडा हाथ में लेने पर गुरेज नहीं किया। वह साथी कर्मियों को दिशा-निर्देश भी देते रहे और खुद भीड़ को कैसे कंट्रोल किया जाता है। उसको बखूबी अंजाम भी देते रहे। जिसका यह परिणाम निकल कर आया की निर्विघ्न विसर्जन में लगी पूरी टीम को सफलता हाथ लगी, और पड़ाव वाली काली माता को लेकर विसर्जन कुंड तक किसी भी तरह की समस्या नहीं आई। कहा तो ये भी जाता है कि, हालातों को देखकर उसमें ढल जाना ही बेहतर होता है। यह ख़ूबी आशीष पांडे बेहतर समझते हैं, और उन्होंने इस वक्त पुलिस के साथ प्रशासन की व्यवस्थाओं को भी देखा और साथ ही एक सफल आयोजन को भी आगे बढ़ाया।
अफसरों की पोस्टिंग पर CM सख्त, ट्रांसफर के नियमों में किया बड़ा फेरबदल
हे भगवान! इंदौर की लड़कियों ने क्या शर्म बेच खाई? स्कूटी पर सवार हाथ में शराब बोतल लेकर बीच सड़क...
कांग्रेस नेता सड़क हादसे का शिकार, अस्पताल में तोड़ा दम, अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
बेहद दुखद: सड़क हादसे में अनुकंपा नियुक्ति पर तैनात आरक्षक की दर्दनाक मौत, पुलिस महकमे में शोक की...
MP में डरावना कांड,मंदिर में शराब पीने से रोकने पर सेवादार की चौकीदार ने 31 ताबड़तोड़ डंडे मारकर की...
सरकारी जमीन और हैंडपंप को लेकर खूनी संघर्ष, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे; VIDEO वायरल
CM तक पहुंचीं अफसरों के खिलाफ शिकायतें, राज्य में जल्द हो सकती है बड़ी प्रशासनिक सर्जरी
MP में तीसरी संतान पर अफसर की नौकरी गई,CM ने कहा था- नौकरी नहीं जाएगी, विभाग बोला- आदेश नहीं मिला है
बड़ा खुलासा! तहसीलदार की मां के नाम खदान का दावा, कैमरे के सामने अफसर-जनप्रतिनिधि में तीखी बहस
तहसीलदार की मां के नाम खदान के दावे से हड़कंप, सरेआम भिड़े जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि और अफसर!
USD $
25/06/2026 02:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कारोबार में लाभ के संकेत हैं, कोई नया सौदा फायदेमंद साबित हो सकता है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार से जुड़े कार्य आज पूरे हो जाएंगे। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा। प्रेम जीवन में तनाव पैदा हो...
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को सावधान रहने की ज़रूरत है,
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध पहले के मुकाबले मज़बूत हो जाएंगे।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को पसंद की जॉब मिल सकती है।
कन्या राशि आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रह सकता है। लंबे समय से जिस डील के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे थे वे डील मिल सकती है। प्रॉपर्टी के काम से जुड़े...
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। आज अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता हैं।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। रिश्तों में सुधार होगा, पुराने मतभेद दूर होंगे। व्यापार में नए पार्टनरशिप के अवसर बन सकते हैं।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। सिंगल जातक पहली ही नज़र में अपना दिल किसी को दे बैठेंगे। लंबे समय के बाद दोस्तों से मुलाकात हो सकती...
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के मध्य भरोसा और प्रेम बढ़ेगा। घर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। युवाओं को पढ़ाई में मन लगाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों पर काम का प्रेशर बढ़ सकता है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes