जीप व 2 ट्रैक्टरों में जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौके पर मौत

Edited By meena, Updated: 03 Jun, 2019 03:13 PM

jeeps and tractors collide 3 people die on the spot

आज सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 86 पर जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर सागर रोड पर चौकी के पास छतरपुर की तरफ से जाने वाले दो ट्रैक्टरों और कमांडर जीप की भंयकर टक्कर हो गई। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 लोग गंभीर घायल हो गए...

छतरपुर: आज सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 86 पर जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर सागर रोड पर चौकी के पास छतरपुर की तरफ से जाने वाले दो ट्रैक्टरों और कमांडर जीप की भंयकर टक्कर हो गई। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 लोग गंभीर घायल हो गए।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, सोमवती अमावस्या के श्रद्धालु दर्शन करने के बाद धार्मिक स्थान जटाशंकर से एक कमांडर जीप से छतरपुर की ओर आ रहे थे तभी राष्ट्रीय राजमार्ग 86 में चौकी के पास छतरपुर की तरफ से जाने वाले दो ट्रैक्टरों से इस कमांडर जीप की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें मौके पर ही दिनेश प्रसाद विश्वकर्मा सहित दो अन्य लोगों की मौत हो गई व 20 लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर है। सभी घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय छतरपुर में कराया जा रहा है। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए गए हैं। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!