खिलाड़ियों के पांव में फटे जूते देख भड़के खेल मंत्री, अधिकारियों को लगाई फटकार

Edited By suman, Updated: 28 Feb, 2019 04:00 PM

jitu patwari officials shouted at the players who saw torn shoes on foot

मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी आज अपने विभाग के अधिकारियों पर उस समय बरस पड़े जब उन्होंने खिलाड़ियों के पैर में फटे जूते देखे। वे ग्वालियर में कम्पू स्थित खेल परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे थे। खेल मंत्री आज सुबह कम्पू खेल परिसर...

ग्वालियर: मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी गुरूवार अपने विभाग के अधिकारियों पर उस समय बरस पड़े जब उन्होंने खिलाड़ियों के पैर में फटे जूते देखे। वे ग्वालियर में कम्पू स्थित खेल परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे थे। खेल मंत्री आज सुबह कम्पू खेल परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने मध्य प्रदेश महिला हॉकी एकेडमी का निरीक्षण किया हॉकी एकेडमी के बाद उन्होंने खेल परिसर में चल रहे हॉकी और बॉक्सिंग के फीडर सेंटर का निरीक्षण किया।
 

PunjabKesari

 

खिलाड़ियों के जूते देख भड़के मंत्री
इस दौरान उन्होंने बॉक्सिंग खिलाड़ियों की ट्रायल भी देखी। ट्रायल के दौरान खेल मंत्री की निगाह जैसे ही खिलाड़ी के जूते पर गई तो वे भड़क गए। खिलाड़ी फटे जूते पहनकर प्रेक्टिस कर रहे थे। साथ ही देखने में जूते लोकल कम्पनी के लग रहे थे। उन्होंने वहां मौजूद खेल अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए शूज खरीदी का ब्यौरा मांग लिया। खेल मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि खिलाड़ियों को दी जाने वाली सुविधाओं से छेड़ छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो कोई गड़बड़ी करेगा वो बक्शा नहीं जाएगा। इस दौरान उन्होंने खेल अकादमी की प्रगति और प्रदर्शन की भी जानकारी अधिकारियों से ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि कोई भी समस्या होने पर मुझे मेरी मेल आईडी पर बताओ समस्या तुरंत दूर कराई जाएगी।
 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!