कैलाश विजयवर्गीय ने मंच से खोले कई राज! संघ को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

Edited By Himansh sharma, Updated: 27 Jun, 2026 07:16 PM

kailash vijayvargiya s viral rss statement

मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं।

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के एक कार्यक्रम में ऐसा बयान दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपने संबोधन में विजयवर्गीय ने संघ से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार बनने के बाद कई अधिकारी खुद को संघ का स्वयंसेवक बताने लगे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि संगठन का विस्तार तो हुआ है, लेकिन अच्छे लोगों की कमी होती जा रही है।

सरकार आते ही सब संघ के हो गए'

कार्यक्रम में बोलते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, हमारी सरकार में जो भी अधिकारी आता है, वह कहता है कि मैंने भी पट्टी बांधी है, मैंने भी संघ की बेल्ट बांधी है। हमारी सरकार आने के बाद तो हर अधिकारी और हर कर्मचारी खुद को संघ का बताने लगा है। उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

सुनाया अधिकारियों से जुड़ा किस्सा

अपने संबोधन के दौरान विजयवर्गीय ने एक दिलचस्प प्रसंग भी साझा किया। उन्होंने बताया कि एक अधिकारी ने उनसे कहा कि उसके पिता शाखा में जाते थे, जबकि दूसरे अधिकारी ने दावा किया कि उसके पिता शाखा के अध्यक्ष थे। इस पर हल्के अंदाज में उन्होंने कहा, अध्यक्ष तो होते नहीं हैं, खैर...जिसके बाद कार्यक्रम में मौजूद लोग मुस्कुरा उठे।

'भीड़ बढ़ी, लेकिन अच्छे लोगों की कमी'

अपने भाषण के अंत में विजयवर्गीय ने संगठन और विचारधारा पर गंभीर टिप्पणी करते हुए कहा कि आज संघ से जुड़ने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन इसके साथ ही अच्छे और संस्कारवान लोगों की कमी महसूस होने लगी है। उन्होंने कहा, संगठन बढ़ रहा है, विचारधारा भी फैल रही है, लेकिन यदि अच्छे इंसान नहीं होंगे तो इस विचारधारा का महत्व क्या रह जाएगा? इस पर चिंतन और मनन करने की जरूरत है।

वीडियो वायरल, सियासी चर्चाएं तेज

कैलाश विजयवर्गीय का यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। राजनीतिक गलियारों में भी इसे लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भी विजयवर्गीय का एक बयान विवादों में रहा था और अब उनका यह नया बयान भी सुर्खियां बटोर रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!