लाड़ली बहनों के खाते में जल्द आएगा पैसा! सामने आई बड़ी अपडेट

Edited By Himansh sharma, Updated: 09 May, 2026 07:21 PM

ladli behna scheme big on 36th installment

मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना एक बार फिर चर्चा में है।

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना एक बार फिर चर्चा में है। राज्य की करोड़ों लाभार्थी महिलाओं को अब इसकी 36वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। हर महीने की तरह इस बार भी सवाल यही है कि 1500 रुपये की अगली किस्त कब जारी होगी और क्या सभी पात्र महिलाओं के खाते में राशि समय पर पहुंचेगी।

35वीं किस्त के बाद अब 36वीं पर नजरें

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत मई 2023 में की गई थी और पहली किस्त 10 जून 2023 को जारी हुई थी। तब से अब तक योजना की 35 किस्तें महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी हैं। हाल ही में 35वीं किस्त के तहत प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं को लाभ मिला, जिसमें हजारों करोड़ रुपये की राशि सीधे DBT के माध्यम से भेजी गई।अब सभी लाभार्थियों की निगाहें 36वीं किस्त पर टिकी हैं।

36वीं किस्त कब तक आ सकती है?

हालांकि सरकार की ओर से अभी तक 36वीं किस्त की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह राशि 15 मई 2026 से पहले लाभार्थी महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है।

पिछली किस्तों के पैटर्न को देखते हुए संभावना है कि सरकार जल्द ही किसी सार्वजनिक कार्यक्रम या डिजिटल माध्यम से यह राशि जारी कर सकती है।

किस्त अटक न जाए, पहले जरूर करें ये जांच

सरकार की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि केवल पात्र महिलाओं को ही योजना का लाभ मिलेगा। ऐसे में लाभार्थियों को सलाह दी जा रही है कि वे किस्त जारी होने से पहले अपनी स्थिति जरूर जांच लें।

ऐसे करें लिस्ट में अपना नाम चेक:

सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएं

अंतिम सूची (Final List) विकल्प पर क्लिक करें ,मोबाइल नंबर से लॉगिन करें और OTP वेरीफाई करें ,जिला चयन करने के बाद पात्र और अपात्र सूची देखें ,सूची में नाम होने पर ही अगली किस्त का लाभ मिलेगा।

भुगतान स्टेटस भी ऐसे करें चेक

किस्त जारी होने के बाद लाभार्थी भुगतान स्थिति (Payment Status) विकल्प में जाकर अपना समग्र आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर यह देख सकते हैं कि 1500 रुपये की राशि खाते में आई है या नहीं।

लाड़ली बहना योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। 36वीं किस्त को लेकर भले ही तारीख को लेकर अभी इंतजार बना हुआ हो, लेकिन सरकार की ओर से संकेत साफ हैं कि लाभार्थियों को जल्द ही अगली किस्त का लाभ मिल सकता है। फिलहाल महिलाओं के लिए सबसे जरूरी है कि वे अपनी पात्रता और लिस्ट की स्थिति को समय रहते जरूर जांच लें, ताकि भुगतान में किसी तरह की परेशानी न हो।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!