Edited By Desh sharma, Updated: 19 Dec, 2025 10:17 PM

मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने एक बड़ा बयान दिया है जो किसानों में निराशा पैदा कर सकता है। दरअसल एमपी में कर्जमाफी पर कृषि मंत्री का ये बड़ा बयान है।
(भोपाल ):मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने एक बड़ा बयान दिया है जो किसानों में निराशा पैदा कर सकता है। दरअसल एमपी में कर्जमाफी पर कृषि मंत्री का ये बड़ा बयान है।
कंसाना ने सरकार के दो साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाई
कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने सरकार के दो साल पूरे होने पर अपने विभाग की उपलब्धियां गिनाई हैं । इसके लिए कंसाना ने बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उपलब्धियों का गुणगान किया। लेकिन इस मौके पर कंसाना ने किसानों के कर्ज माफ करने से मना किया और कहा है कि बीजेपी घोषणापत्र में इसका कोई जिक्र नहीं है। कृषि मंत्री के इस बयान से प्रदेश के किसानो को भारी निराशा हो सकती है।
कृषि मंत्री कंसाना ने कहा कि मध्यप्रदेश देश के अग्रणी कृषि राज्यों में शामिल है। सोयाबीन और मक्का के उत्पादन में प्रदेश का देश में पहला स्थान है। दूसरी फसलों में भी मध्य प्रदेश बेहतर नतीजे दे रहा है। कृषि मंत्री एदलसिंह कंषाना ने प्रदेश में जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की भी बात कही।
किसान कर्जमाफी पर कंसाना का मना
2 साल पूरे होने के मौके पर कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना से जब किसान कर्जमाफी पर सवाल पूछा तो वो इससे मना करते नजर आए। कंसाना ने बीजेपी के घोषणापत्र का हवाला देते हुए कहा कि ऐसा कोई वादा नहीं किया था। कृषि मंत्री कंसाना ने कहा कि किसान कर्जमाफी की बात हमारे घोषणा पत्र में नहीं, बल्कि ये बात कांग्रेस ने कही थी।
किसानों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा
गौर करने वाली बात है कि प्रदेश में किसान सरकार से राहत की आस कर रहे हैं, आर्थिक तंगी के चलते पिछले तीन माह में कई किसान आत्महत्या कर चुके हैं। कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। इस स्थिति में किसान सरकार से कर्जमाफी की उम्मीद कर रहे थे। कृषि मंत्री कंसाना के इस बयान से किसानों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।