केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने सिहोर में किया बड़ा ऐलान, किसानों को आदर्श खेती के लिए मिलेगा इतना पैसा

Edited By Desh Raj, Updated: 07 Feb, 2026 05:35 PM

union agriculture minister shivraj chouhan made a major announcement in sehore

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने एक बड़ा ऐलान किया है। किसानों को आदर्श खेती के लिए 10 हजार रूपये दिए जाएंगे। सीहोर में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है। इससे किसानों को काफी लाभ पहुचेगा।

(सीहोर): केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने एक बड़ा ऐलान किया है। किसानों को आदर्श खेती के लिए 10 हजार रूपये दिए जाएंगे। सीहोर में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है। इससे किसानों को काफी लाभ पहुचेगा। सीहोर जिले के अमलाहा में आयोजित दलहन क्षेत्र के राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस ऐलान से किसानों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

इस मौके पर शिवराज चौहान ने कृषि वैज्ञानिकों और नौ राज्यों के कृषि मंत्रियों का स्वागत किया। शिवराज चौहान ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का सपना आत्मनिर्भर भारत बनाने का है। दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता देश के लिए आवश्यक है और विदेशों से दाल आयात करना गर्व नहीं है बल्कि इस ओर मंथन करना जरुरी है।

अब आदर्श खेती के लिए मिलेंगे 10 हजार रूपये

शिवराज चौहान  ने कहा कि क्षेत्रफल में कमी चिंता का विषय है, जिसे बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। अनुसंधान संस्थानों के सहयोग से उन्नत बीज विकसित किए जा रहे हैं, जो इस दिशा में काम करेंगे। मौसम और बीमारियों में अनुकूल होंगे। बीज वितरण के लिए क्लस्टरों का विकास किया जाएगा और आदर्श खेती के लिए प्रति हेक्टेयर 10 हजार रुपये की सहायता भी दी जाएगी। इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ी  घोषणा करते हुए कहा कि पूरे देश में 1 हजार नई दाल मिलें स्थापित की जाएंगी।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम पीएम नरेंद्र मोदी ने कई देशों के साथ समझौते किए, अब लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके तहत देश में दालों का उत्पादन बढ़ाया जाएगा। चना, मसूर, उड़द जैसी फसलों को बढ़ावा देने की दिशा में काम करने जरूरी है।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि बीज से लेकर बाजार तक सरकार किसानों के साथ है। सम्मेलन के बाद सभी राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ दलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में राष्ट्रीय रोडमैप तैयार किया जाएगा। इस मिशन के तहत मध्य प्रदेश को 354 करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!