Edited By Himansh sharma, Updated: 06 Feb, 2026 10:28 AM

किसानों के लिए बड़ी खबर! सपोर्ट प्राइस पर गेहूं बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन 7 फरवरी से शुरू हो रहे हैं।
भोपाल। किसानों के लिए बड़ी खबर! सपोर्ट प्राइस पर गेहूं बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन 7 फरवरी से शुरू हो रहे हैं। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और किसान अपनी सहकारी सोसायटी या मोबाइल से पंजीकरण कर बिलकुल फ्री करवा सकते हैं।
कहाँ और कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन:
फ्री: सहकारी समिति या मोबाइल एप
फीस के साथ: MP ऑनलाइन, कियोस्क सेंटर, लोक सेवा केंद्र और प्राइवेट साइबर कैफे (प्रति रजिस्ट्रेशन ₹50 तक) भोपाल में कुल 47 सहकारी समितियों में पंजीयन केंद्र स्थापित किए गए हैं।
जरूरी दस्तावेज:
जमीन की किताब (भू-अभिलेख) ,आधार कार्ड, बैंक अकाउंट पासबुक (बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना जरूरी)
महत्वपूर्ण:
यदि खाते और आधार लिंक नहीं हैं तो भुगतान अटक सकता है। किसान का पंजीयन तभी होगा जब भू-अभिलेख, खसरा और आधार में मिलान सही हो। किसी भी विसंगति के लिए तहसील कार्यालय से संपर्क करें।
रजिस्ट्रेशन के दौरान विशेष बातें:
आधार से लिंक मोबाइल पर OTP के बाद ही पंजीकरण होगा। भूमि अगर एक ही जिले के दूसरे गाँव में है, तो रकबा जोड़ सकते हैं। भूमि किसी अन्य जिले में हो तो अलग से पंजीयन कराना होगा। साझीदार (शामिलाती भू-स्वामी) अपनी हिस्सेदारी का पंजीयन कर सकते हैं।
सिकमी/बंटाईदार और वन पट्टाधारी किसान केवल सहकारी समिति के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं। मूल भू-स्वामी की मृत्यु पर वैध वारिस/उत्तराधिकारी के नाम पंजीयन संभव। किसान अपने गेहूं का समर्थन मूल्य पर लाभ लेने के लिए समय रहते रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं और सभी दस्तावेज तैयार रखें।