दिवाली पर किसानों को मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा तोहफा, मंडी टैक्स में मिलेगी छूट

Edited By meena, Updated: 15 Nov, 2020 01:35 PM

madhya pradesh government s big gift to farmers on diwali

दीपावली के शुभ अवसर पर मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने किसानों को एक बड़ी सौगात दी है। कमल पटेल ने शनिवार को नई घोषणा कर बताया कि किसानों को मंडी पर लगाए जाने वाले टैक्स में कटौती की जा रही है। कोरोना की मार झेलने के बाद इस फैसले से किसानों को...

भोपाल(प्रतुल पाराशर):दीपावली के शुभ अवसर पर मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने किसानों को एक बड़ी सौगात दी है। कमल पटेल ने शनिवार को नई घोषणा कर बताया कि किसानों को मंडी पर लगाए जाने वाले टैक्स में कटौती की जा रही है। कोरोना की मार झेलने के बाद इस फैसले से किसानों को थोड़ी राहत मिलेगी।कृषि मंत्री कमल पटेल ने शनिवार को दीपालवी की शुभकामनाएं देते हुए कहा मध्यप्रदेश सरकार किसानों की सरकार है। हम किसानों के हित में हमेशा प्रयासरत रहते हैं।

PunjabKesari

दिवाली के शुभ अवसर पर व्यापारियों को सौगात देते हुए मंडी टैक्स को डेढ़ रुपए के स्थान पर 50 पैसे कर दिया है। किसानों को प्रदेश सरकार की ओर से यह तोहफा है। अब मंडी में टैक्स पर किसानों को छूट मिलेगी। उन्होंने कहा मेहनत किसान करता है और फायदा बिचौलिये उठाते हैं। सरकार के इस फैसले से किसानों को फायदा मिलेगा। कमल पटेल ने बताया कि मध्य प्रदेश कृषि उपज मंडी अधिनियम के तहत मंडियों में होने वाले विक्रय पर लगने वाले टैक्स में प्रदेश सरकार ने व्यापारियों के हित में कमी करने का निर्णय लिया था। व्यापारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा क्योंकि 20 पैसे की राहत प्रति 100 क्विंटल की खरीदी पर मिलेगी और व्यापारियों को 100 क्विंटल की खरीदी पर मात्र 50 पैसे ही मंडी टैक्स के रूप में चुकाना होगा। कृषि मंत्री ने कहा कि इस संबंध में मंत्रिमंडल की बैठक में अनुमोदन के पश्चात जल्द ही आदेश जारी कर दिए जाएंगे।


PunjabKesari

कांग्रेस को निशाने पर लिया
भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 131वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में किसी प्रकार का कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। जिस पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कांग्रेस अब मध्य प्रदेश में खत्म हो चुकी है इसीलिए कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ, लेकिन चाचा नेहरू की जयंती पर मैं उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देता हूं। कमल पटेल ने कहा उपचुनाव में हार के बाद कांग्रेस पूरी तरह से खत्म हो चुकी है और अभी तो कांग्रेस कोमा में चल रही है। कांग्रेस की इस हार के पीछे कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का हाथ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!