MP में लोकायुक्त का बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रुपये लेते महिला पटवारी को पकड़ा, भूमि सीमांकन के एवज में मांगी थी घूस

Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Jun, 2026 12:20 PM

major action by the lokayukta in mp female

धार: मध्यप्रदेश के धार जिले में लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां जिले के बदनावर में इंदौर लोकायुक्त की टीम ने एक महिला पटवारी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपी पटवारी ने भूमि सीमांकन के एवज...

धार: मध्यप्रदेश के धार जिले में लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां जिले के बदनावर में इंदौर लोकायुक्त की टीम ने एक महिला पटवारी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपी पटवारी ने भूमि सीमांकन के एवज में घूस मांगी थी।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बदनावर तहसील के खेरवास गांव का है। जहां निवासी किसान सुरेश सिंह ने लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया कि उसकी खेरवास गांव में 12 बीघा कृषि भूमि है। इसी जमीन का सीमांकन कराने के लिए किसान महिला पटवारी कला भट्ट के पास पहुंचा था। तभी भूमि सीमांकन के एवज में पटवारी ने उससे 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।

शिकायत की जांच के बाद महिला पटवारी पर लगाए आरोप सही पाए गए। जिस पर लोकायुक्त की टीम ने योजना के तहत जाल बिछाया। मंगलवार को किसान को पटवारी महिला के पास रिश्वत की पहली किस्त के तौर 10 हजार रुपये देने के लिए भेजा। जैसे ही किसान ने महिला पटवारी को रिश्वत के रुपये दिए, टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। रिश्वतखोर महिला पटवारी के खिलाफ लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!